'वायरल चीजों का मतलब क्लासिक नहीं होता', मशहूर सिंगर अन्वेषा और ऋषिकेश ने क्यों कहा ऐसा? वनइंडिया Exclusive
Anwesshaa and Hrishikesh Exclusive Interview: सुरों की मल्लिका अन्वेषा और गायक ऋषिकेश इन दिनों मराठी फिल्म 'पाहिजे जातिचे' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में मशहूर सिंगर अन्वेषा ने संगीत दिया है तो वहीं इस फिल्म के गीतों को स्वर दिया है लोकप्रिय सिंगर ऋषिकेश रनाडे ने।

कहने को तो ये फिल्म मराठी है लेकिन दोनों ही गायकों की अच्छी-खासी फैन फॉलोईंग सोशल मीडिया पर है और बॉलीवुड के दर्शक भी इन्हें काफी पसंद करते हैं। हाल ही में दोनों गायकों ने वनइंडिया हिंदी फेसबुक लाइव पर खुलकर इस फिल्म, मौजूदा संगीत और अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बातें की।
क्या संगीत पर तकनीक हॉवी हो गई है?
आज कल संगीत बहुत फास्ट हो गया है, गाने आते हैं और चले जाते हैं लेकिन लोगों को याद नहीं रहते है, क्या संगीत पर तकनीक हॉवी हो गई है? इस सवाल के जवाब में ऋषिकेश रनाडे ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि आज कल चीजें काफी बदल गई हैं लेकिन चीजें वो ही स्थायी होती हैं या फिर असर करती हैं, जिनके कंटेट में दम होता है, जिनके संगीत और लिरिक्स पर मेहनत की गई हो।'
'लोगों को अच्छे गाने प्रमोट करने चाहिए'
उन्होंने कहा कि 'आज कल इतने सारे गाने बन रहे हैं कि लोगों के पास इतना भी वक्त नहीं होता है कि वो ये भी सोच सकें कि ये गाना अच्छा नहीं है तो क्यों नहीं है?' इसलिए मैं सोचता हूं लोगों को अच्छे गाने प्रमोट करने चाहिए।'
'लग जा गले एक टाइमलेस क्लासिक है'
तो वहीं अन्वेषा ने कहा कि 'मैं पूरी तरह से ऋषिकेश से सहमत हूं। आज इंटरनेट पर बहुत कुछ मौजूद है, हर चीज के दो पहलू हैं ,अच्छा और बुरा है। इंटरनेट ने चीजें आसान कर दी हैं और लोगों को बहुत सारे विकल्प भी दिए हैं लेकिन कोई भी चीज वायरल हो जाने से उसे सफलता या क्लासिक से नहीं जोड़ सकते है, ये एक रनअवे हिट गीत है, बहुत सारे लाइक्स मिल जाने से वो गाना टाइमलेस क्लासिक नहीं हो जाता लेकिन 'लग जा गले' एक टाइमलेस क्लासिक है क्योंकि उसमें पोटेंशियल है।'
'हर किसी को क्वालिटी वर्क पर ही ध्यान देना होगा'
'लेकिन आगे वो ही जाएगा, जिसके कंटेंट में वाकई दम होगा, इसलिए हर किसी को क्वालिटी वर्क पर ही ध्यान देना होगा क्योंकि आगे चलकर वो ही रहेगा, हो सकता है कि इस वक्त बहुत सारी चीजें ऐसी प्रमोट की जा रही हैं,जो कि अप टू द मार्क नहीं हैं लेकिन आगे वो ही चीजें रहेंगी, जिसमें सच में क्वालिटी होगी।'
'सीता रमम' फिल्म में अन्वेषा और ऋषिकेश ने किया था कमाल
आपको बता दें कि अन्वेषा और ऋषिकेश रनाडे इससे पहले 'सीता रमम' फिल्म में साथ में कमाल कर चुके हैं। मालूम हो कि साल 2007 में Voice of India से अपने संगीत करियर की शुरुआत करने वाली अन्वेषा ने बहुत ही कम उम्र में ही सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी जैसी कई भाषाओं में गीत गाए हैं।
'प्रेम रतन धन पायो... के गीत से लोगों के दिलों में बनाई जगह'
अन्वेषा ने 'गोलमाल रिटर्न्स', 'रांझणा', 'रिवॉल्वर रानी', लव यू सोनियो', पंचलैट, 'डेंजरस इश्क', 'आई एम बन्नी', 'कांची', 'प्रेम रतन धन पायो', 'एक्सपोज', 'गुरुदक्षिणा', ' बांसुरी', 'आई लव देसी', 'सीता रमम', 'धूप छांव ' 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं।
मराठी संगीत का बड़ा नाम हैं ऋषिकेश रानाडे
तो वहीं ऋषिकेश रानाडे ने 35 से अधिक मराठी फिल्मों और 2 हिंदी फिल्मों के लिए प्लेबैक दिया है और वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। ऋषिकेश रानाडे ने बहुत सारे स्टेज शो किए हैं और वो मराठी संगीत का नामचीन चेहरा हैं।
यहां देखें पूरा इंटरव्यू












Click it and Unblock the Notifications