'किसी समुदाय या मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं', 'द केरल स्टोरी' पर हो रहे विरोध पर विपुल शाह ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। अब फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर प्रोड्यूसर विपुल शाह ने चुप्पी तोड़ी है।

Vipul Shah

Vipul Shah The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से फिल्म को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब 9 मई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कॉन्ट्रोवर्सी के बीच फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बैन कर दिया गया है।

'द केरल स्टोरी' को लेकर हो रहे विरोध पर बोले विपुल शर्मा
देशभर में फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर हो रहे विरोध के बीच प्रोड्यूसर विपुल शाह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि, 'इस फिल्म की कहानी का मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है। यह किसी समुदाय या धर्म का विरोध नहीं करती है, बल्कि आतंकवाद पर हमला करती है।'

'किसी विशेष धर्म या जाति के खिलाफ नहीं'
सोशल मीडिया पर फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर कुछ लोग आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर रहे है। इस पर विपुल शाह ने कहा, "द केरल स्टोरी किसी विशेष धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है। लोग फिल्म के खिलाफ गुस्सा, और गलत संदेश पोस्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने ऐसा पोस्ट करने के बाद जब फिल्म देखी तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। अब वही लोग इसे एक शानदार फिल्म बता रहे हैं।"

प्रोड्यूसर ने लोगों से की अपील
उन्होंने आगे कहा, "फिल्म मुसलमानों या इस्लाम के खिलाफ नहीं है, यह आतंकवादियों के खिलाफ है।" "मुझे यकीन है, समय के साथ, जैसे-जैसे माहौल शांत हो जाएगा, लोग समझेंगे कि यह फिल्म किसी के खिलाफ नहीं है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें और हमारे साथ इस लड़ाई में शामिल हों।"

फिल्म कर रही बॉक्स ऑफिस पर धमाल
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महज 5 दिनों में ही फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लोग इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+