विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स का IPO किया लॉन्च, बोले- 'इंडस्ट्री की बदलती दिशा में सही कदम'
Vipul Amritlal Shah launches IPO: विपुल अमृतलाल शाह इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उनकी फिल्में प्रभावशाली और सामाजिक मुद्दों पर आधारित रहती हैं। उनकी फिल्मों में समाज की सच्चाई को दर्शाने की क्षमता होती है। अब, अपनी इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, वह भविष्य में और भी अधिक प्रभावशाली फिल्में बनाने की योजना बना रहे हैं।
अपनी इस योजना के बारे में बात करते हुए, विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री की तेज़ी से बदलती गतिशीलता में सार्वजनिक होना सनशाइन पिक्चर्स के लिए सबसे बेहतर विकल्प प्रतीत होता है।

उन्होंने आगे कहा, "आज का सिनेमा बहुत गतिशील हो गया है और यह एक बड़ा अवसर है। पहले से बेहतर अवसर है और अधिक से अधिक प्रभावशाली फिल्में बनाने के लिए आपको अपने दृष्टिकोण में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है, और यह कदम उसी दिशा में है।
इसके अलावा, विपुल अमृतलाल शाह और उनकी कंपनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड इस IPO के जरिए प्राप्त धनराशि का उपयोग भविष्य में कंपनी की वृद्धि और संचालन के लिए दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेंगे।
इसके अलावा विपुल अमृतलाल शाह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वो अपनी अगली फिल्म "हिसाब" लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियो के सहयोग से बनी है। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। इस फिल्म के जरिए वो 7 साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापस लौट रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर अभी कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है। बतौर प्रोड्यूसर विपुस की द केरला स्टोरी बहुत सफल फिल्म में से एक रही है। इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थी।












Click it and Unblock the Notifications