Vikrant Messey-Sheetal Thakur Wedding: शादी के बंधन में बंधे विक्रांत और शीतल, देखें पहली तस्वीर

Vikrant Messey-Sheetal Thakur Wedding,: शादी के बंधन में बंधे विक्रांत और शीतल, देखें पहली तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी आज अपनी लॉग टर्म गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 18 फरवरी को विक्रांत और शीतल ने पारंपरिक तरीके से सात फेरें लिए हैं। इससे पहले 17 तारीख को दोनों की हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई। शादी के जोड़े में दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने आज मुंबई में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरें लिए हैं।

Recommended Video

    Vikrant Massey Wedding: Vikrant Massey ने Sheetal Thakur संग रचाई शादी,देखें फोटोज | वनइंडिया हिंदी
    शादी की पहली तस्वीर

    शादी की पहली तस्वीर

    विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने आज पूरी रीति-रिवाज के साथ सात फेरें लिए और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं। शीतल लाल रंग के शादी के जोड़े में बहुत ही सुंदर नजर आ रही हैं तो वहीं विक्रांत ने सफेद रंग की शेरवानी और गुलाबी साफा पहना है। फूलों से सजे मंडप में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं, जिसकी तस्वीर मीडिया में आई हैं।

    2019 में की सगाई

    2019 में की सगाई

    विक्रांत और शीतल लंबे वक्त से एक साथ है। दोनों 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में दोनों से सगाई की थी। शादी से पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज भी की, जिसके बाद अब उन्होंने पारंपरिक तरीके से सात फेरें लिए हैं। 17 फरवरी को हल्दी सेरेमनी में दोनों ने जमकर ठुमके लगाएय़ हल्दी सेरेमनी में शीतल ने पीले रंग का लहंगा पहना था।

     14 फरवरी को कोर्ट मैरिज

    14 फरवरी को कोर्ट मैरिज

    इससे पहले 14 फरवरी वेलेन्टाइन डे के दिन दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी आपको बता दें कि विक्रांत आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। लव हॉस्टल, मुंबईकर, फॉरेंसिक , यार जिगरी जैसी कई फिल्में हैं, जिसमें विक्रांत नजर आने वाले हैं। विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की है। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया। छपाक, हसीन दिलरुबा और गिन्नी वेड्स सनी जैसी कई हिट्स फिल्में दी है। वहीं मिर्जापुर, मेड इन हेवन जैसे ओटीटी में विक्रांत ने अपने अभिनय का अलग रूप दिखाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+