विक्रांत मैसी को मिल रही धमकी, 'द साबरमती रिपोर्ट' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बताई वजह
Vikrant Massey: 'द साबरमती रिपोर्ट' का दमदार टीज़र एक ऐसी दर्दनाक घाटना की झलक दिखाता है, जो हमारे इतिहास में घटी थी और उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। फिल्म की चर्चा पूरे देश में हो रही है, लेकिन इसकी वजह से लीड एक्टर विक्रांत मैसी को धमकियां भी मिल रही हैं।
बता दें कि फिल्म की कहानी एक ऐसी घटना की उस सच्चाई को उजागर करती है, जिसके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। लेकिन इस फिल्म की वजह से अब विक्रांत मैसी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्टर को लगातार धमकी भरे मैसेज और कॉल आ रहे हैं। खुद विक्रांत मैसी ने द साबरमती रिपोर्ट के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इसका खुलासा किया।

हाल ही में, द साबरमती रिपोर्ट के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर जब विक्रांत मैसी से उन्हें मिल रही धमकियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, "जी हां आई है और आ रही हैं। लेकिन जैसा की मैने कहा कि हम कलाकार हैं और कहानियां बोलते हैं। यह फिल्म पूरी तरह से सच पर आधारित है। यह कुछ ऐसा है जिससे मैं या हम सब एक टीम के रूप में निपट रहे हैं और मुझे लगता है कि हम इससे उसी तरह निपटेंगे जिस तरह से इसे निपटना है।"
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की बात करें तो विक्रांत मैसी लगातार इस फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। फिल्म की कहानी गुजरात कांड से ताल्लुक रखती है। इसी साल 3 मई को ये फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Vikrant Massey की पत्नी अस्पताल से हुई डिस्चार्ज, एक्टर ने हाथ जोड़कर बच्चे की फोटो लेने से किया इंकार












Click it and Unblock the Notifications