हल्दी से लेकर शादी तक, देखें मिर्जापुर फेम एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की वेडिंग एलबम
हल्दी से लेकर शादी तक, देखें मिर्जापुर फेम एक्टर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की वेडिंग एलबम
मुंबई, 19 फरवरी: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के साथ शादी कर ली है। इससे पहले 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी। लेकिन 18 फरवरी को विक्रांत और शीतल ने हिंदू रिति-रिवाजों से शादी की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में हुई विक्रांत-शीतल की शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में शादी की है। शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं। शादी की तस्वीरों में विक्रांत और शीतल पारंपरिक शादी के लिवाज में नजर आ रहे हैं। विक्रांत ने स्टाइलिश शेरवानी पहनी थी, जबकि शीतल ने रेड ब्राइडल लहंगा पहना था।

विक्रांत की शादी की तस्वीरें हुई वायरल
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी की तस्वीरों में खुश दिख रहे हैं। पारंपरिक विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सामने आई एक तस्वीर में विक्रांत और शीतल हवन के सामने बैठे हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ अन्य तस्वीरों में विक्रांत अपने परिवार वालों के साथ दिख रहे हैं।

विक्रांत और शीतल की हल्दी सेरेमनी
विक्रांत और शीतल की 17 फरवरी को हल्दी सेरेमनी थी। सोशल मीडिया पर हल्दी का भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्रांत और शीतल को हल्दी में सिर से पैर तक लिपटी प्रियंका चोपड़ा की देसी गर्ल पर डांस करते देखा गया।

2019 में विक्रांत और शीतल ने की थी सगाई
विक्रांत और शीतल ने ऑल्ट बालाजी की वेब-सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के पहले सीजन में एक साथ अभिनय किया था। विक्रांत और शीतल ने 2019 में एक रोका सेरेमनी में सगाई कर ली थी। हालाकि कोविड -19 महामारी के कारण उनकी शादी में देरी हुई।

कोरोना की वजह से विक्रांत और शीतल की शादी में हुई देरी...
पिछले साल, द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था, कि वह पहले ही शीतल के साथ शादी के बंधन में बंध गए होते, अगर ये कोरोना महामारी नहीं होती। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके माता-पिता उनकी शादी करने के इच्छुक हैं, उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में काफी व्यस्त थे। उन्होंने मजाक में कहा, "वो (माता-पिता) कहते हैं कि बेटा शादी में कब आना है बस बताता है।"












Click it and Unblock the Notifications