विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से की शादी, वेलेंटाइन डे के दिन रजिस्टर कराई मैरिज
विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से की शादी, वेलेंटाइन डे के दिन रजिस्टर कराई मैरिज
मुंबई, 15 फरवरी: बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई शादियां हो रही हैं। इसी लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी का। जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी कर ली है। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपनी मैरिज रजिस्ट्रेशन कराई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुपचुप तरीके से शादी की है। रिपोर्टों के मुताबिक, विक्रांत और शीतल ने केवल अपने परिवारों के साथ एक अंतरंग शादी की है। हालांकि विक्रांत और शीतल दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है।

वेलेंटाइन डे के दिन शादी करना चाहते थे विक्रांत और शीतल
अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर ने वेलेंटाइन डे के दिन अपना मैरिज रजिस्टर कराया है। परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में कपल ने सीक्रेट शादी की। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अभिनेता विक्रांत मेसी और उनकी पत्नी ने वर्सोवा (मुंबई) में अपने आवास पर रजिस्टर मैरिज के बाद एक साथ शिफ्ट हुए हैं। कपल ने काफी दिनों पहले ही ये प्लानिंग की थी कि वो अपना मैरिज वेलेंटाइन डे के दिन रजिस्टर करेंगे। विक्रांत ने अपने घर की तस्वीर भी शीतल ठाकुर के साथ कुछ दिनों पहले शेयर की थी।

जब शीतल के लिए विक्रांत ने लिखी थी अपने दिल की बात
जून 2020 में अभिनेता विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर के लिए अपने दिल की बात लिखी थी। विक्रांत मैसी ने शीतल को अपना सपोर्ट सिस्टम कहा था। अभिनेता विक्रांत मैसी ने लिखा था, ''"इस तस्वीर के बारे में कुछ भी असाधारण नहीं है ... बस एक व्यक्ति जो मेरी जिंदगी में चट्टान की तरह है। तो वही बस आपको बताने के बारे में मैं सोच रहा था। जो भी हो जाए, धूप हो या बारिश, अपने परिवार और अपने प्यार के होने के लिए हमेशा उनकी सराहना करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या करते हैं, आप कैसे रहते हैं या आप कितना पैसा कमाते हैं, वे हमेशा आपके साथ रहेंगे। अपनी जिंदगी से कुछ वक्त निकालकर अपने परिवार और प्यार को धन्यवाद दें।''

कहा जा रहा था कि साल के अंत में शादी करेंगे विक्रांत और शीतल
पहले मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि विक्रांत और शीतल साल के आखिर में शादी करने वाले हैं। लेकिन 14 फरवरी के खास दिन अपना मैरिज रजिस्टर करा विक्रांत मेसी ने अपने फैंस को चौंका दिया है। विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर अक्सर सोशल मीडिया पर हमेशा एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications