Vikas Sethi: 'करीना के प्रेमी बनकर बॉलीवुड में ली थी एंट्री, जानिए विकास सेठी कैसे बने टीवी का नामचीन चेहरा?

Vikas Sethi Profile: रविवार सुबह आई एक दुखद खबर ने बॉलीवुड और टीवी जगत को हिलाकर रख दिया है, दरअसल मशहूर अभिनेता विकास सेठी का शनिवार देर रात नासिक में निधन हो गया, इस बात की जानकारी उनके परिवार वालों की ओर से दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विकास सेठी आज सुबह सोकर ही नहीं उठे, उनकी पत्नी जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Vikas Sethi

फौरी तौर पर उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर बीते कुछ दिनों से पैसों की तंगी से गुजर रहे थे और डिप्रेशन का शिकार थे।

मालूम हो कि मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले विकास सेठी ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी। उनकी पहली फिल्म करण जौहर की मेगाहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' थी, जिसमें उन्होंने छोटा सा लेकिन एक्ट्रेस करीना कपूर के बॉयफ्रेंड रॉबी का रोल अदा किया था।

'दीवानापन', 'मोध' और ऊप्स जैसी फिल्मों में भी किया काम

हालांकि उस फिल्म से विकास को कोई फायदा नहीं हुआ था और बड़े सितारों के बीच उन्हें नोटिस ही नहीं किया गया। हालांकि इसके बाद भी वो 'दीवानापन', 'मोध' और ऊप्स जैसी फिल्मों में भी काम किया था लेकिन बड़े पर्दे पर उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई लेकिन उसी वक्त उनकी किस्मत ने पलटी मारी और उन्हें टीवी पर बड़ा ब्रेक मिला।

'क्योंकि सास भी कभी बहू' से टीवी पर पहचान मिली

एकता कपूर के ऐतिहासिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से उन्हें टीवी पर पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने एकता कपूर के ही कई हिट शोज में रोल किए। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'कहीं तो होगा' और 'ससुराल सिमर का' जैसे सफल शो में अहम रोल निभाए और देखते ही देखते वो टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा बन गए।

अचानक से काम मिलना कम हो गया था....

लेकिन जो सितारा, 90 के दशक का टीवी का हिट चेहरा था, उसे अचानक से काम मिलना कम हो गया था और इसी वजह से ही वो शायद डिप्रेशन के शिकार थे,हालांकि इस बारे में उनकी फैमिली के बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं गया है।

रात में हुई तबीयत खराब, विकास को उल्टी और दस्त हो रही थी

पीटीआई की खबर के मुताबिक विकास की पत्नी जाह्नवी सेठी ने सिर्फ इतना बताया है कि 'वो एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए नासिक में थे, अपनी मां के घर पहुंचने के बाद विकास को उल्टी और दस्त होने लगी लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया और कहा कि रेस्ट करने से वो ठीक हो जाएंगे'

कल रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी नींद में ही मौत हो गई

'लेकिन आज जब मैं सुबह (रविवार को) करीब 6 बजे उन्हें जगाने गई, तो वह उठे ही नहीं, हम उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने हमें बताया कि कल रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी नींद में ही मौत हो गई।'

अपने पीछे पत्नी जाह्नवी और जुड़वां बेटों को छोड़ गए

विकास सेठी का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी जाह्नवी और जुड़वां बेटों को छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से टेलीविजन इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है।

आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं फैंस

उनके साथ काम कर चुके कई टीवी कलाकार उनके निधन की खबर सुनकर सदमे में हैं, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि विकास सेठी अब इस दुनिया में नहीं हैं। फैंस भी काफी दुखी हैं,तो वहीं बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+