Tamannaah Bhatia की इस आदत से चिढ़ जाते हैं विजय वर्मा, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Tamannaah Bhatia Annoying Habit: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह सुर्खियों में हैं। दोनों की डेटिंग अफवाहों को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। जिसके बाद तमन्ना ने मीडिया के सामने विजय वर्मा के लिए अपना प्यार कबूल किया और उन्हें अपना 'हैप्पी प्लेस' बताया।

तमन्ना की आदत से विजय को है चिढ़
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया की एक ऐसी आदत का खुलासा किया जिसे उन्हें बेहद चिढ़ है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में एक्टर से पूछा गया कि तमन्ना की वो कौन सी आदत है जिससे आप सबसे ज्यादा चिढ़ते हैं? तो इसका जवाब देते हुए विजय वर्मा ने तमन्ना का वर्कआउट बताया।

Vijay Varma

एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
विजय वर्मा ने कहा कि, तमन्ना पूरे दिन में केवल 4 घंटे ही सोती हैं। यह वर्कआउट के हिसाब से अपना डे प्लान करती हैं। जिम जाने की वजह से ये अपनी नींद तक पूरी नहीं करती हैं, मैं बोलता हूं कि एक अच्छे लाइफस्टाइल के लिए समय पर सोना और हेल्दी लाइफ स्टाइल काफी जरूरी है। लेकिन फिर भी नींद पूरी ना करने के बजाय जिम चली जाती हैं।

तमन्ना ने की विजय की जमकर तारीफ
इसके बाद जब तमन्ना भाटिया से पूछा गया कि उन्हें विजय वर्मा की किस आदत से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हए कहा कि, 'सच कहूं ऐसी कोई आदत नहीं है। लेकिन मैं उन्हें परेशान करने के नए-नए तरीके आजमाती हूं। फिल्मों पर आप मत जाएं ये रियल में बहुत शांत स्वभाव के हैं।'

तमन्ना और विजय का वर्कफ्रंट
वहीं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही नेटफ्लिक्स की नई सीरीज़ 'लस्ट स्टोरी 2' में साथ नज़र आने वाले हैं। इश सीरीज में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इसमें तमन्ना ने अपना 18 साल का किस रूल तोड़ा है। जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था। देखना होगा कि दोनों की आन स्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को कितनी पसंद आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+