दीपिका पादुकोण को अपनी बहू बनाना चाहते थे विजय माल्या, सिद्धार्थ की इस 'गंदी' हरकत ने तोड़ा था एक्ट्रेस का दिल

Siddharth Mallya and Deepika Padukone: किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख और भारत में धोखाधड़ी के मामलों का सामना करने वाले विजय माल्या इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनका लेटेस्ट पॉडकास्ट इंटरव्यू लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विजय माल्या का पॉडकास्ट हुआ वायरल
इस पॉडकास्ट इंटरव्यू में फरार चल रहे बिजनेसमैन विजय माल्या ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विजय माल्या ने जहां एक तरफ चोरी के आरोपों से साफ इनकार किया है, वहीं देश की जनता से माफी भी मांगी है। इसी के साथ लोग भगोड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

vijay mallya

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ से दीपिका पादुकोण का रिलेशन

-आपको बता दें कि एक समय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भगोड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं। दीपिका पादुकोण और बिजनेस टायकून विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍या एक दूसरे के प्यार में पागल थे।

-दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह उस समय से ही सिद्धार्थ माल्या को जानती थीं। दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। डेटिंग की अफवाहें तब और तेज हो गई थीं जब दोनों को एक मैच के दौरान कैमरे पर किस करते हुए देखा गया था।

-जानकारी के अनुसार विजय माल्या खुद चाहते थे कि दीपिका पादुकोण उनके बेटे सिद्धार्थ से शादी कर लें और उनके घर की बहू बन जाएं। हालांकि दीपिका और सिद्धार्थ, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। लेकिन दोनों ने ब्रेकअप के बाद अपने अलग होने के कारणों के बारे में कैमरे पर खुलकर बात की थी।

'सिद्धार्थ की कई हरकतों ने मुझे परेशान कर दिया था'

-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या सीरियस रिलेशनशिप में थे लेकिन इस रिश्ते में धीरे-धीरे सिद्धार्थ का बर्ताव खराब होता जा रहा था। कहा जाता है कि दीपिका को सिद्धार्थ की कई हरकतों से परेशानी होने लगी थी।

-दीपिका पादुकोण ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह सिद्धार्थ माल्या की कई हरकतों से परेशान हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने ही सिद्धार्थ को छोड़ने का फैसला कर लिया था। दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार सिद्धार्थ माल्या ने उनसे डिनर के बाद बिल भरने के लिए कहा था।

-दीपिका पादुकोण ने कहा था कि वह सिद्धार्थ माल्या से बहुत प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। उन्होंने इस रिश्ते को बनाए रखने की कोशिश की थी, लेकिन सिद्धार्थ का व्यवहार खराब होता जा रहा था। वह इस रिश्ते में इनस्कियोर महसूस कर रही थीं।

सिद्धार्थ ने सरेआम दीपिका को कहा था 'पागल'

वहीं विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने एक बार कैमरे के सामने दीपिका पादिकोण को 'पागल लड़की' कह दिया था। इसके बाद दोनों के बीच में स्टेटस को लेकर कई तरह के विवाद हुए थे। सिद्धार्थ माल्या ने दावा किया था कि दीपिका पादुकोण को उन्होंने कई महंगे और लग्जीरियस गहने, ड्रेसेस और बैग्ज गिफ्ट में दिए थे लेकिन दीपिका इसके बारे में किसी से नहीं कहती थीं।

'मुझे लगता था कि वो प्यार में धोखा दे रही है'

वहीं सिद्धार्थ माल्या ने ये भी कहा था कि दीपिका पादुकोण उनके बारे में किसी से भी बात करने से घबराती थीं। सिद्धार्थ ने कहा था कि उन्होंने दीपिका के लिए वेकेशन और पार्टियां भी होस्ट की थीं लेकिन दीपिका इनका जिक्र कभी नहीं करती थीं। वह अपने करीबियों से सिद्धार्थ को छुपाकर रखती थीं। ऐसे में सिद्धार्थ को लगता था कि वह उन्हें प्यार में धोखा दे रही हैं।

'सिद्धार्थ का बर्ताव खराब होने लगा था'

-दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने ब्रेकअप के बाद बताया था कि सिद्धार्थ का बर्ताव लगातार खराब होने लगा था। सिद्धार्थ उन्हें मर्सिडीज की बजाय ऑटोरिक्शा में बैठाने लगे थे। इसके अलावा दुकानदारों से ड्रेस के लिए मोलभाव करना भी शुरू कर दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने अपनी लेडी लव दीपिका से ताज होटल का बिल भरने के लिए भी कहा था।

-दीपिका ने कहा था कि सिद्धार्थ के इस तरह के व्यवहार से उन्हें परेशानी होने लगी थी। इस रिश्ते में उनका दम घुटने लगा था। ऐसे में उन्होंने सिद्धार्थ से दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझी और अपने फिल्मी करियर पर फोकस करने लगी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+