पहली बॉलीवुड फिल्म में हकलाते हुए नजर आए विजय देवरकोंडा, धांसू एक्शन के साथ 'लाइगर' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर में विजय देवरकोंडा जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा किक बॉक्सर के रोल में हैं।
मुंबई, 21 जुलाईः साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बिना कपड़ों के स्क्रीन पर नजर आने के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के पोस्टर में बिना कपड़ो के न्यूड नजर आए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा होने लगी थी। उनका ये पोस्टर खूब वायरल हुआ था। फिलहाल आज उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाइगर' का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर में विजय देवरकोंडा जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा किक बॉक्सर के रोल में हैं। इस फिल्म में उनकी लीड हीरोइन अनन्या पांडे हैं।

'लाइगर' के ट्रेलर में एक्शन करते दिखे विजय देवरकोंडा
आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज फिल्म के मेकर्स ने उनका ये इंतजार खत्म कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। 2 मिनट के इस ट्रेलर में विजय देवरकोंडा अपने फुल ऑन स्टाइल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अपनी बॉडी और एक्शन दिखाने के बाद जब वह अपना मुंह खोलते हैं तो पता लगता है कि उनका किरदार हकलाने वाला है। दरअसल विजय देवरकोंडा हकलाते हुए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं साउथ की फेमस एक्ट्रेस राम्या कृष्णन फिल्म में विजय की मां का किरदार निभाएंगी, जो उनमें फुल जोश भरती नजर आ रही हैं। इसके अलावा ट्रेलर में अनन्या और विजय का रोमांस भी देखने को मिल रहा है।
फिल्म में हकलाते दिखे हीरो
जानकारी के अनुसार 'लाइगर' फिल्म पैन इंडिया मूवी है जिसकी घोषणा साल 2019 में की गई थी। साउथ के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वहीं, अनन्या पांडे का इस फिल्म से साउथ डेब्यू होने वाला है। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ हैं। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में अपनी एक्टिंग के चलते काफी फेमस हो गए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था। विजय कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें 'महानती' और 'टैक्सीवाला' जैसी फिल्में शामिल हैं। खबर है कि फिल्म 'लाइगर' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में आगामी 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications