Vijay Deverakonda के फैन को स्टेज पर सिक्योरिटी ने मारा जोर का धक्का, स्टेज से उतारा नीचे, VIDEO VIRAL
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा एक बार फिर चर्चा में आ गए। दरअसल, एक्टर के एक इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके फैन को सिक्योरिटी से जोर से धक्का देकर भगा दिया।
Vijay Deverakonda Viral Video: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'खुशी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्टर सामंथा रुथ प्रभू के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों एक्टर्स फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सामने आया जिसमें फैन को सिक्योरिटी ने जोर से धक्का दे दिया।
दरअसल, फिल्म खुशी का प्रमोशन करने विजय देवरकोंडा एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान वहां सामंथा अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थीं। तभी एक फैन ने विजय के साथ सेल्फी क्लिक कराने की इच्छा जाहिर की और वह स्टेज पर पहुंचा। लेकिन जैसे ही वह फोटो क्लिक कराने लगा तभी एक्टर के सिक्योरिटी टीम ने फैन को जोर का धक्का दिया। इतना ही नहीं उसे जोर से मारते हुए स्टेज से भगा दिया। जिसे वहां मौजूद एक फैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सिक्योरिटी ने फैन को धक्का दिया तो खुद विजय देवरकोंडा भी हैरान रह जाते हैं। वह उस वक्त इस पर कुछ रिएक्टर कर पाते उतनी देर में फैन को स्टेज से उतार देते हैं। इसके बाद विजय देवरकोंडा अन्य फैंस के साथ फोटो क्लिक कराने लगते हैं। हालांकि जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस ने विजय देवरकोंडा को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू किया।
बता दें कि, विजय देवरकोंडा ने साल 2022 में फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनके साथ लीड रोल में अनन्या पांडे नजर आई थीं। लेकिन बॉक्स ऑफिस ये बुरी तरह पिटी। अब इसके बाद विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म खुशी में नजर आएंगे। जिसका डायरेक्शन शिव निर्वाण ने किया है। ये फिल्म 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। देखना होगा कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications