Revealed: सारा अली खान के डेटिंग प्रपोजल के बाद ऐसा था विजय देवरकोंडा का रिएक्शन, एक्ट्रेस को मैसेज कर कहा...

सारा अली खान ने कॉफी विद करण में खुलासा किया किया था कि, वह अभिनेता विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं। अब इस पर एक्टर का रिएक्शन सामने आया है।

मुंबई, 10 अगस्त: बी टाउन की बेस्ट फ्रेंड्स सारा अली खान और जाह्नवी कपूर हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कईं खुलासे किए। सारा अली खान से जब पूछा गया कि वह किसे डेट करना चाहेंगी तो उन्होंने विजय देवरकोंडा का नाम लिया। जिसके बाद अब अभिनेता ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

विजय देवरकोंडा का बड़ा खुलासा

विजय देवरकोंडा का बड़ा खुलासा

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अकपमिंग फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू दौरान विजय ने सारा अली खान के डेटिंग करने की इच्छा पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सारा अली खान के प्रपोजल के बाद किया था मैसेज

सारा अली खान के प्रपोजल के बाद किया था मैसेज

ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विजय देवकोंडा ने सारा अली के डेट करने की इच्छा पर अपना जवाब देते हुए बताया कि, कॉफी विद करण शो देखने के बाद उन्होंने सारा अली खान को मैसेज किया था। उन्होंने कहा कि, 'ये मेरे लिए एक बहुत ही प्यारा संदेश है और सारा अली खान एक अच्छी एक्ट्रेस हैं'।

क्या सारा को डेट करना चाहते हैं विजय?

इसके अलावा जब विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि, सारा अली खान के डेटिंग प्रस्ताव पर उनका क्या जवाब था? तो अभिनेता जवाब देते हुए रिलेशनशिप शब्द बोलते हुए हकलाए और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि, 'मैं रिलेशपशिप शब्द ढंग से नहीं कह पा रहा हूं तो मैं इसमें कैसे रह सकता हूं'।

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं विजय

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं विजय

साउथ इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विजय देवरकोंडा ने साउथ की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अर्जुन रेड्डी', 'गीता गोविंदम', 'डियर कॉमरेड' और 'वर्ल्ड फेमस लवर' जैसी कईं हिट फिल्में दी हैं। लेकिन साउथ में अपनी छवि बनाने वाले ये अभिनेता ने अब अपनी किस्मत आजमाने के लिए बॉलीवुड की ओर रुख किया है और जल्द ही वह फिल्म लाइगर में नजर आने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म लाइगर

इस दिन रिलीज होगी फिल्म लाइगर

बता दें कि, फिल्म लाइगर के जरिए विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। तो वहीं इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे मुख्य भुमिका में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का तीसरा ट्रैक आफत रिलीज हुआ है। इस फिल्म को 2 भाषाओं हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 25 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+