Rashmika-Vijay Wedding: क्या विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुपचुप कर ली शादी? फोटो हुई वायरल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वे दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं।
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। जिसकी वजह से दोनों लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद से फैंस दोनों की शादी को लेकर कयास लगा रहे थे। लेकिन इस बीच रश्मिका और विजय की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें दोनों दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं। अब इस तस्वीर के पीछे की क्या सच्चाई है चलिए जानते हैं।

क्या रश्मिका-विजय ने कर ली शादी?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त आन स्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। सिर्फ आनस्क्रीन ही नहीं बल्कि जब भी दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं तो फैंस कपल पर खूब प्यार लुटाते हैं। यही वजह है कि अक्सर ये अफवाह उड़ती है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो वायरल होने लगी है। जिसे देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वायरल इस तस्वीर को देख हर कोई यही कह रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। तो ऐसे में हम आपको इस फोटो की सच्चाई बता देते हैं। दरअसल, इस फोटो को ध्यान से देखेंगे तो ये मार्फ की हुई फोटो है। विजय देवरकोंडा के फैन पेज से इस मॉर्फ़ की गई तस्वीर को शेयर किया गया है।
वायरल तस्वीर की क्या है सच्चाई?
इस फोटो में जहां विजय इसमें रश्मिका के साथ शादी के बंधन में बंधे नजर आ रहे हैं। गले में दोनों के वरमाला है और वेडिंग आउटफिट पहना हुआ है। फोटो में विजय देवरकोंडा स्माइल करते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं तो वहीं रश्मिका मंदाना विजय के कंधों में हाथ रखे हुए शर्माती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों ही शादी की तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फिलहाल कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस तस्वीर पर फैंस अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा है, 'एडिटिंग जल्द ही सच्चाई में तब्दील होने वाली है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे तो लगा दोनों ने चुपचाप शादी कर ली'। वहीं कुछ फैंस दोनों को शादी की बधाई भी देने लगे। हालांकि दोनों ने शादी नहीं की है और ये मॉर्फ की हुई फोटो है।

क्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं विजय और रश्मिका?
बता दें कि, साल 2018 में आई तेलुगू फिल्म में रश्मिका-विजय की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद दोनों साथ में मालदीव में छुट्टियां बिताने गए थे। जिसकी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। हालांकि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हमेशा से मीडिया के सामने इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि, वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं।












Click it and Unblock the Notifications