Vidyut Jamwal की बिना कपड़ों की फोटो पर भड़के टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
Vidyut Jammwal Troll: बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी न्यूड तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गए। उन्होंने अपने जन्मदिन को इस बार अलग अंदाज में मनाया। एक्टर ने 10 दिसंबर को हिमालय के जंगलों बिना कपड़ों के इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। एक्टर की इन तस्वीरों को देख हर कोई दंग रह गया। जहां कुछ लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की वहीं कुछ उनकी न्यूड फोटोज की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
अब टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने विद्युत जामवाल की इस हरकत पर अपना रिएक्शन दिया। साथ ही उन्होंने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने पर एक्टर की आलोचना की। इन वायरल फोटोज में देखा जा सकता है कि विद्युत बिना कपड़ों के पानी में डूबकी लगाते हुए नजर आए। इसके अलावा एक्टर एक पेड़ के पास आग लगाकर खाना बनाते हुए दिखे। विद्युत का कहना है कि वह इस तरह अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। लेकिन उनका ये अंदाज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और अभिनेता अभिनव शुक्ला ने उनकी क्लास लगा दी।

अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल की फोटोज शेयर कर उनकी आलोचना की और लिखा, "प्रकृति से जुड़ना अच्छा है, क्या खाना और पहनना पूरी तरह से आपकी एक पर्सनल पसंद है! लेकिन किसी जीवित पेड़ के बगल में आग लगाना, उसे जलाना प्रकृति के लिए ठीक नहीं है, और कैंपिंग/बाहरी नैतिकता के खिलाफ है। वह पत्थर का स्टोव बहुत अप्रभावी दिखता है। अगर आपके पास 6-7 दिनों की विलासिता होती तो डकोटा की आग बहुत अच्छी होती! मुझे लगता है #बुशक्राफ्ट को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए!"
आपको बता दें कि, अभिनव शुक्ला के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। उनकी पत्नी रुबीना दिलैक प्रेग्नेंट हैं। दोनों को अक्सर मुंबई के अस्पताल के बाहर स्पॉट किया जाता है। वहीं विद्युत जामवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अगली बार फिल्म क्रैक में दिखाई देंगे। जो कि अगले साल 24 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications