'जंगल वाली फोटो अच्छी थी' विद्युत जामवाल की बिन कपड़ों वाली फोटो पर पैप्स ने किया कमेंट, एक्टर ने दिया रिएक्शन

Vidyut Jammwal: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन मनाने हिमालय पहुंच गए थे। जिसकी तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की। अभिनेता के इस पोस्ट ने उनके सभी फैंस को हैरान कर दिया था। दरअसल, एक्टर ने जो तस्वीरें साझा की थी वह उसमें बिना कपड़े पहने नजर आए जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक्टर को खूब ट्रोल किया गया।

इसके बाद विद्युत को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर सफेद टी-शर्ट, स्टेटमेंट जैकेट और ग्रे जॉगर्स में कैजुअल दिख रहे थे। वायरल हो रहे वीडियो में एक्टर अपने फोन में काफी बिजी नजर आए। इस दौरान पैपराज़ी में से किसी ने उनसे कहा, "आपकी जंगल वाली फोटो बहुत अच्छी थी।"

 Vidyut Jammwal

इस वीडियो में विद्युत पैपराजी की बात सुनकर रुके और उन्होंने अपना एयरपॉड निकाला और मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "आपका टेस्ट काफी अच्छा है"। इसके बाद एक्टर तुरंत बिल्डिंग में अंदर चले जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स दे रहे हैं। बता दें कि, विद्युत को उनकी बिना कपड़ों की तस्वीर को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। जिस पर उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया।

विद्युत जामवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह एक बार फिर दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म क्रैक में नजर आएंगे। जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। टीजर में विद्युत बेहद खतरनाक स्टंट्स करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+