'मैं धार्मिक हूं मगर.....' विद्या बालन ने धर्म को लेकर क्यों कही इतनी बड़ी बात? बयान से मच गया बवाल
Vidya Balan on religion: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां अपना फिगर मेंटेन रखने के लिए एक्ट्रेस ने जाने क्या-क्या करती हैं। इस दौर में एक हसीना ऐसी भी है, जिसे खुद के ओवरवेट होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस विद्या बालन की, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो और दो प्यार' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनके एक बयान की भी खूब चर्चा है, जो उन्होंने हाल ही में धर्म को लेकर दिया है।
विद्या ने हाल ही में अनफिल्टर्ड बाय समदीश को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान बड़ी ही बेबाकी के साथ एक्ट्रेस ने काफी सारे सवालों के जवाब दिए। ऐसे ही एक सवाल के जवाब में विद्या ने कहा कि लोग काफी ज्यादा पोलराइज्ड हो चुके हैं। पहले देश में कोई धार्मिक पहचान ही नहीं थी मगर अब ये सिर्फ राजनीति ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी हैं। हम इस पहचान को तलाश रहे हैं, जो हमारे पास है ही नहीं।

विद्या बोलीं कि वे धार्मिक हैं और रोजाना पूजा पाठ भी करती हैं। मगर वे मंदिरों के निर्माण और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए दान नहीं करतीं। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि वे गणपति बप्पा और काली मां को मानती हैं। हालांकि वे किसी भी पर्टिकुलर धर्म को फॉलो नहीं करतीं। वो भगवान पर भरोसा करती हैं।
एक्ट्रेस ने इस दौरान कहा कि अगर उनके पास काफी सारा पैसा आ जाए तो वे किसी चीज के लिए दान करना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि वो हेल्थकेयर, सैनिटेशन और एजुकेशन के लिए पैसे फंड करना चाहेंगी। वे मानती हैं कि दान करने से जरूरतमंदों का भला होगा। उनका मानना है कि स्कूल, टॉयलेट, अस्पताल और एजुकेशन पर डोनेट करना ज्यादा अच्छा है।
बताते चलें कि समदीश को दिये इंटरव्यू में खुद को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किये हैं, जिनके बारे में इससे पहले कभी फैंस जानते भी नहीं थे। विद्या ने फैंस को बताया कि कैसे डर्टी पिक्चर की शूटिंग खत्म होते-होते उन्हें सिगरेट की लत लग गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सिगरेट की गंध काफी पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications