पंकज उधास के अंतिम संस्कार पर विद्या बालन के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत, फैंस बोले- 'इसे थप्पड़ मारना चाहिए'
Pankaj Udhas Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर गजल गायक पंकज उधास 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं मंगलवार को सिंगर को उनके परिवार वाले और बॉलीवुड सितारों ने नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर विद्या बालन भी नजर आईं।
विद्या बालन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें दिवगंत सिंगर के घर जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनके पीछे पड़ गया। हालांकि टीम के द्वारा मना करने के बावजूद ये फैन बाज नहीं आया और लगातार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।

दरअसल, पंकज उधास की अंतिम यात्रा के दौरान विद्या बालन के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन उनके पीछे-पीछे दौड़ने लगा। हालांकि एक्ट्रेस की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। एक्ट्रेस के साथ मौजूद महिला ने भी उससे पीछा छुड़ाना चाहा लेकिन फिर भी वह लगातार सेल्फी लेने की कोशिश करता रहा। यहां देखें पूरा वीडियो
फैन की इस हरकत से विद्या बालन काफी परेशान नजर आईं। लेकिन बिना कुछ कहे एक्ट्रेस चुपचाप पंकज उधास के घर चली गईं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे मौके पर सेल्फी लेने का कौन सा तुक था। बेहद शर्मनाक।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे जोर का थप्पड़ मार देना चाहिए था।'
बता दें कि, 26 फरवरी की सुबह पंकज उधास का निधन हो गया था। सिंगर की बेटी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। 72 साल की उम्र में वह कैंसर की जंग हार गए। अब 27 फरवरी की शाम को सिंगर को अंतिम विदाई दी गई और उनका पार्थिव शरीर पंचत्व में विलीन हो गया। पंकज उधास की मौत से उनका परिवार सदमे में है।












Click it and Unblock the Notifications