Video: उर्फी जावेद बनीं गंगूबाई, साड़ी पहन आलिया को किया कॉपी तो ट्रोलर्स बोले- इसे भी फाड़ लेती
Video: उर्फी जावेद बनीं गंगूबाई, साड़ी पहन आलिया को किया कॉपी तो ट्रोलर्स बोले- इसे भी फाड़ लेती
मुंबई, 19 फरवरी: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेसा अपने ड्रेस और फैशन को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अपने अतरंगी आउटफिट को लेकर वह हमेशा सु्र्खियों में रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है। उर्फी जावेद फिर से एक बार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। उर्फी जावेद ने आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' का लुक कॉपी है। उर्फी जावेद व्हाइट साड़ी में आलिया भट्ट जैसा किरदार करते दिख रही हैं। उर्फी का ये वीडियो तो वायरल हो गया लेकिन वह ट्रोल भी हो गई हैं।

आलिया के सिग्नेचर मूव करते भी देखी गईं उर्फी
उर्फी जावेद ने गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने ढोलिरा पर रील बनाया और आलिया जैसी सफेद साड़ी पहनी। वीडियो की शुरुआत में उर्फी चुड़ी, झुमरे और बालों को बनाती हुई दिखती हैं। फिर वो आलिया जैसे चलती हैं और वीडियो के अंत में वो आलिया का सिग्नेचर नमस्कार भी करती हैं। वीडियो को शेर कर उर्फी जावेद ने लिखा है, सोचिए कौन है, ये लुक रिक्रिएट करने में बहुत बड़ा मजा आया।'' रील शेयर करते हुए उर्फी ने आलिया भट्ट को टैग भी किया है।

'साड़ी को भी फाड़ लेती...'
उर्फी जावेद के लुक को जहां कई लोगों ने पसंद किया वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "साड़ी को भी फाड़ लेती, इसे ऐसे क्यों पहना है...।'' जबकि दूसरे ने कहा, "घर पर मार पड़ी तो आज साड़ी पहन ली।'' फिर एक ने लिखा, ''ऐसे तिकड़म करने से संजय लीला भंसाली की फिल्म नहीं मिलने वाली है।''

'आलिया को कॉपी करने से भंसाली की फिल्म नहीं मिलने वाली है...'
उर्फी जावेद को एक अन्य ट्रोलर्स ने लिखा, ''बहन, अगर आप आलिया को कॉपी भी कर लेंगी तो भी भंसाली आपको अपनी फिल्मों में साइन नहीं करेंगे।'' हालांकि कई अन्य ऐसे भी थे, जिन्होंने उर्फी जावेद की तारीफ की। कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की और इतनी खूबसूरती से साड़ी पहनने के लिए सराहना भी की है।

'लड़कियां स्कूल में हिजाब पहने तो दिक्कत क्या है...'
उर्फी ने हिजाब विवाद पर कहा, "मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि एक महिला को जो कुछ भी वह चाहती है उसे पहनने का अधिकार है। वास्तव में, इतने सालों की लड़ाइ इसलिय नहीं थी कि हम हिजाब न पहनने, इतने सालों की लड़ाई इसलिय थी ताकि महिलाएं जो चाहें पहन सकें।" उर्फी ने आगे कहा, यहां तक कि अगर वे स्कूल में हिजाब पहनती हैं, तो इसमें क्या बड़ी बात है? अगर आप संसद में या कहीं भी जो कुछ भी चाहे पहन सकती हैं तो स्कूल में पहनना कौन सी बड़ी बात है।''

'क्या मैं उसकी तरह दिखती हूं...जिसको किसी पहनावे से दिक्कत हो...'
उर्फी जावेद ने आगे कहा, "मैं किसी चीज के खिलाफ नहीं हूं। मैंने यही कहा था। यह सिर्फ एक उदाहरण था। मैं इसके खिलाफ नहीं हूं, प्रज्ञा ठाकुर जो पहनती हैं वो उनकी मर्जी है। इसलिए मैं स्कूल में हिजाब पहनने वाली लड़कियों के खिलाफ भी नहीं हूं। देखिए क्या मैं उस व्यक्ति की तरह दिखती हूं जो कुछ भी पहनने वाले के खिलाफ होगी।''












Click it and Unblock the Notifications