Video: राखी सावंत ने अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी से कर दी अजीब डिमांड, बोलीं ये लेकर जरूर आएं

मुंबई, 25 सितंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो ऐसी एक्‍ट्रेस हैं जो अपने मन की बात कहने में बिलकुल भी हिचकिचाती नहीं हैं। राखी कैमरे के साथ कब क्‍या बोल देंगी इसका कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। इस बार उन्‍होंने अपने मन की बात पीएम मोदी के सामने जाहिर कर दी है। सोशल मीडिया पर ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राखी सावंत ने अब कुछ अजीब सी डिमांड कर दी है।

राखी सावंत से पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा सवाल पूछा गया तो कर दी डिमांड

राखी सावंत से पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा सवाल पूछा गया तो कर दी डिमांड

दरअसल एक पत्रकार ने राखी सावंत से पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा सवाल किया तो उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अमेरिका से अपने लिए कुछ लाने की डिमांड कर दी है।

फोटोग्राफर ने राखी से पूछा था मोदी से जुड़ा ये सवाल

फोटोग्राफर ने राखी से पूछा था मोदी से जुड़ा ये सवाल

राखी जब जिम से बाहर निकल रही थीं तो पैपराजी जो उनका वेट करते रहते हैं उन्‍हीं में से एक फोटोग्राफर ने राखी से पूछा कि मोदी जी अमेरिका दौरे पर हैं, ऐसे में वह उनके लिए क्या संदेश देना चाहती हैं? फोटोग्राफर्स वीडियो में राखी से पूछते हैं मोदी जी वॉशिंगटन गए हैं, हमारे देश को काफी आगे बढ़ा रहे हैं। क्या कहना चाहेंगी ? मोदी जी के लिए आपके दो शब्द।

राखी ने पीएम मोदी के माध्‍यम से प्रवासी भारतीयों को भेजा प्‍यार

राखी ने पीएम मोदी के माध्‍यम से प्रवासी भारतीयों को भेजा प्‍यार

पत्रकार ने जैसे ही ये प्रश्‍न राखी से किया वो तपाक से पीएम के लिए एक-एक कर अपनी सारी डिमांड सामने रख दी। राखी सावंत ने कहा, 'नमस्कार मोदी जी मैं बहुत खुश हूं कि आप अमेरिका गए हैं, वहां के सारे इंडियंस को प्यार देना और उनको मेरा मेसेज देना। बोलना कि मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं।' इसके बाद राखी ने पीएम से जो डिमांड की उसे सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे।

राखी ने पीएमको बताया कि वो अमेरिका से उनके लिए क्या लेकर आएं

राखी ने पीएमको बताया कि वो अमेरिका से उनके लिए क्या लेकर आएं

राखी ने कहा पीएम मोदी जी आप मेरे लिए वहां से शॉपिंग कर लेना। आप वहां से लौटेंगे तो मेरे लिए कुछ शॉपिंग कर लेना, जो भी वहां अच्छा मिलता है, हालांकि राखी ने कहा वैसे तो हमारे इंडिया में सबकुछ मिलता है लेकिन फिर भी कुछ मेरे लिए ले आइएगा। वीडियो के अंत में राखी सावंत पीएम मोदी से डॉलर्स तक लाने की डिमांड करती नज़र आ रही हैं। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग जमकर मजे लेते हुए लाइक्‍स और कमेंट कर रहे हैं। राखी का ये मासूमियत से भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+