Video: राखी सावंत ने जिस शख्स को सुसाइड करने से रोका, अब उससे बोलीं- 'ब्लैकमेल मत कर मुझे'
मुंबई, 30 अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से वायरल होती रहती हैं। पैपराजी से राखी सावंत का सामना होता रहता है, जिस वजह से उनके कई वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। बीते दिनों राखी सावंत सुसाइड करने जा रहे एक शख्स की मदद को लेकर खूब सुर्खियों में थीं। अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें राखी उसी गरीब शख्स के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार राखी सावंत उस शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे रही हैं।
Recommended Video

जिम के बाहर स्पॉट हुईं राखी सावंत
दरअसल, राखी सावंत जुहू स्थित जिम में वर्कआउट के लिए रोजाना जाती रहती हैं। पिछले सप्ताह उन्हें बिग बॉस ओटीटी से बाहर आईं उर्फी जावेद के साथ जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। इसी दौरान उनके पास मदद के लिए एक दिव्यांग शख्स आया जिसने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान है और सुसाइड करना चाहता है। राखी सावंत और उर्फी जावेद उस शख्स की बात सुन हैरान हो गई और उसकी मदद करने का वादा किया। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया था जो खूब वायरल हुआ।

राखी के पास मदद के लिए पहुंचा शख्स
अब एक बार फिर राखी सावंत के पास वही शख्स मदद की आस लेकर जिम के बाहर नजर आया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत व्हाइट आउटफिट में जिम की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं। इस बीच पैपराजी उन्हें रोकर फोटो के लिए पोज की मांग करते हैं, तभी राखी से एक शख्स ने बाइट मांगी तो एक्ट्रेस भड़क गईं। राखी सावंत ने कहा, 'ये कोई अड्डा नहीं है, कोई भी आकर पकड़ लेता है। मैं कोई सोनू सूद भी नहीं हूं।' इतना कहकर राखी अंदर जिम की तरफ चली जाती हैं।

शख्स की बात सुनकर भड़कीं राखी सावंत
जब कुछ देर बार राखी जिम से बाहर आती हैं तो देखती हैं, बाहर वही शख्स उनके इंतजार में खड़ा है जिसकी मदद का भरोसा दिलाया था। राखी शख्स से कहती हैं, मैंने अपने डॉक्टर से तुम्हारी बात की थी, तो उन्होंने कहा कि राखी आप मत आना उस आदमी को ही भेज देना मेरे पास। वो बोले हाथ-पैर टूटता तो मैं ठीक कर सकता हूं लेकिन जन्म का पोलियो होता है ना भाई... मैं ठीक नहीं कर पाया तो क्या करूंगा। मैं अपने ड्राइवर को बोल देती हूं...आप उन्हें जानकर नानावती में मिल आना।

राखी ने कहा- सोनू सूद के पास जाइए
इस पर राखी सावंत से दिव्यांग शख्स कुछ ऐसा कहता है जिसके बाद वह भड़क जाती हैं। राखी उससे कहता हैं मुझे ब्लैकमेल मत कर, नहीं तो पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेन कराऊंगी। इसके बाद शख्स राखी से कहता है कि उसे जॉब दिला दीजिए। इस पर राखी कहती हैं, 'मैं कहां से जॉब दिलाऊं भाई, मैं खुद बेरोजगार हूं...! आप सोनू सूद के पास जाइए।' राखी की ये बात सुन शख्स भी नाराज हो जाता है और वह उनके दिए पैसे भी वापस करने की बात बोलता है।

बिग बॉस ओटीटी में जल्द होगी जूली की एंट्री!
राखी सावंत जल्द ही आपको छोटे परदे पर मनोरंजन का डोज देती नजर आएंगी। बिग बॉस ओटीटी में उनकी धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इससे पहले वह बिग बॉस सीजन 14 में जूली के अवतार में नजर आई थीं। Voot ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के बारे में नई अपडेट दी है, जिसमें चैनल ने लिखा, 'जूली हो या राखी अब बहुत कुछ देखना है बाकी। आ रही हैं इंटरटेनमेंट की क्वीन बिग बॉस ओटीटी के घर ऑन संडे का वार।' इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की गई है, उसमें राखी जूली के अवतार में चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं।
VIDEO देखने के लिए यहां करें क्लिक
यह भी पढ़ें: कौन बनेगा करोड़पति में जानें वो कौन सा सवाल था जिसके लिए अमिताभ बच्चन को मांगनी पड़ी थी माफी
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications