Video: परिणीति चोपड़ा नहीं करना चाहती थीं राजनेता से शादी, इस एक्टर से जबरन रचाना चाहती थीं ब्याह!
Parineeti Chopra आप सांसद राघव चड्ढा़ से ब्यॉह रचाने जा रही हैं। राजनेता के साथ सागाई करने के बाद एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि वो d

राजनेता से नहीं करना चाहती थीं शादी
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा से सगाई करने के बाद अपनी इंस्टाग्राम पर प्यार में डूबी हुई फोटो शेयर करने वाली परिणीति सच पूछे तो कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं करने वाली थी।
सगाई के बाद एक्ट्रेस का वीडियो हो रहा वायरल
ये बात एक्ट्रेस ने खुद अपने एक इंटरव्यू में कही थी। परिणीति चोपड़ा की सगाई के बाद एक्ट्रेस का एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें बहुत सारे राजनेता पसंद हैं लेकिन वो कभी भी किसी राजनेता के साथ शादी नहीं करेगी।
इस हीरो से परिणीति चोपड़ा करना चाहती थीं जबरन शादी!
इस इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने ये भी बताया कि उन्हें कौन सा हीरो सबसे अधिक पसंद है और उससे वो जबरन शादी करना चाहेंगी। इस वीडियो में एंकर ने कहा कि बॉलीवुड के किस हीरो से आप जबरन शादी करना चाहेगीं? इस सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए परिणीति ने बेबाकी से कहा था कि वो सैफ अली से जबरन शादी करना चाहती हैं।
सैफ अली खान को बताया था अपना पहला प्यार
वहीं जब एंकर ने पूछा कि सैफ अली के अलावा अगर पूछा जाए तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि और कोई नहीं सिर्फ सैफ अली खान, क्योंकि मैं उन्हें बहुत पसंद और प्यार करती हूं। इसी के बाद एंकर ने पूछा कि क्या वो किसी राजनेता से शादी करना पसंद करेगी।
मैं कभी भी पॉलििटिशियन से शादी नहीं करूंगी
इसके जवाब में परिणीति ने कहा था कि नेवर मतलब कभी नहीं। मैं कभी भी पॉलििटिशियन से शादी नहीं करूंगी। वहीं अब एक्ट्रेस ने फाइनली आप सांसद राघव को अपना जीवनसाथी बनाने का निर्णय कर लिया है।
परिणिती को अपने लाइफ पार्टनर में चाहिए थी ये खूबियां
परिणीति चोपड़ा फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन के दौरान जब पूछा गया था कि उन्हें अपने लाइफ पार्टनर में क्या खूबियां चाहिए? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि शादी के लिए सबसे पहले मेरी जिंदगी में एक अच्छा पार्टनर होना चाहिए। वो इंसान सही होना चाहिए। मुझे खुश रखे, मेरा ख्याल रखे, चाहे मैं उसके साथ ट्रैवल करूं या एक घर में रहूं। वो ऐसा हो जो मेरा सम्मान करे। वो सेल्फ मेड मैन होना चाहिए। तभी एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि वो किसी पॉलिटिशयन से शादी नहीं करना चाहती हैं।
#Throwback - @ParineetiChopra: "I don't want to marry any politicians ever!" #TalkingFilms #BollywoodHungama #ParineetiRaghavengagement pic.twitter.com/Hl2eXRZsX3
— BollyHungama (@Bollyhungama) May 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications