'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर सुनील ग्रोवर का वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, बंदर ने कर दी ऐसी हालत
Sunil Grover Viral Video: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी।

Sunil Grover Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाना जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों के साथ साथ आम लोग तक इस गाने पर वीडियोज और रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। दरअसल पाकिस्तानी मॉडल और वीडियो कंटेंट क्रिएटर आयशा ने हिंदी फिल्म के मशहूर गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर ऐसा जानदार डांस किया था कि वह रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उसके बाद से आयशा का डांस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवल ने भी इस गाने पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
आपको बता दें कि कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी। अपनी मजेदार कॉमेडी को लेकर चर्चा में रहने वाले कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने बहुत ही मजेदार और शानदार वीडियो शेयर किया है।
सुनील ग्रोवर का वीडियो हो रहा है वायरल
सुनील ग्रोवर के इंस्टाग्राम पर नजर आ रहे इस फनी वीडियो के बैकग्राउंड में 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाना सुनाई दे रहा है। वहीं वीडियो में चिड़ियाघर के अंदर पिंजड़े में बंद एक बंदर नजर आ रहा है। वहीं एक शख्स बेदर के चंगुल में फंसा दिखाई दे रहा है। इस शख्स के बाल बंदर के हाथों में हैं और उसने बड़ी मजबूती से शख्स के बालों को पकड़ रखा है।

बंदर के चंगुल में फंसा शख्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स बार-बार खुद को बंदर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि काफी मशक्कत के बाद वह उससे छूट पाता है। सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आ जा।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- इस बंदर ने तो बाल स्ट्रेट कर दिए हैं। वहीं एक शख्स ने मजाक करते हुए लिखा है- काए को छेड़ता है पराई औरत को? वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- कौन सा शैम्पू यूज करते हो भाई? सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने किया जबर डांस
आपको बता दें कि इससे पहले एक वीडियो कंटेंट क्रिएटर ने अमिताभ बच्चन का एक क्रिएटिव डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उस वीडियो का सबसे बड़ा ट्विस्ट ये था कि उसमें बिग बी की फिल्म सूर्यवंशम का एक छोटा सा क्लिप नजर आ रहे था, जिसमें ठाकुर भानु प्रताप सिंह के किरदार में नजर आ रहे अमिताभ बच्चन कुछ-कुछ पाकिस्तानी लड़की के अंदाज में डांस करते नजर आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications