वायरल हुआ सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का ऐसा वीडियो, दिवंगत एक्टर के बर्थडे पर दिख गई ये चीज
Sidharth Shukla Birth Anniversary: टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें लोगों के दिल और दिमाग में बसी हुई हैं। कई मौकों पर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स उन्हें याद करते नजर आते हैं। आज यानी 12 दिसंबर को एक्टर की 43वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास दिन पर भी सिद्धार्थ के फैंस ने उ्हें याद किया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।
वायरल हुआ सिद्धार्थ-शहनाज का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला अपीन खास दोस्त शहनाज गिल को देख लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं शहनाज गिल भी अपनी अदाओं से सिद्धार्थ को दीवाना बनाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर हैप्पी बर्थडे सिड लिखा हुआ है। आपको बता दें कि ये वीडियो शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के गाने 'शोना-शोना' का है। इसी वीडियो को देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

सिद्धार्थ-शहनाज के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स
दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंटस कर रहे हैं। लोग इस वीडियो सिड को हैप्पी बर्थडे भी विश कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। एक और यूजर ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ... हम आपको बहुत याद करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ... मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा आपको याद करता हूं। कई लोगों ने सिद्धार्थ के लिए इमोशनल मैसेज भी लिखे हैं।
दुनिया को अलविदा कह गए थे सिद्धार्थ शुक्ला
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती बिग बॉस 13 के घर में शुरू हुई थी। इस शो के बाद भी इन दोनों की दोस्ती काफी दिनों तक चली थी। लेकिन अचानक ही 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई। उनके निधन से इनकी खास दोस्त शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं। वहीं सिद्धार्थ के फैंस को भी बड़ा झटका लगा था। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications