अंधेरे में डांस करते हुए शाहरुख खान का वीडियो Leak, पंजाबी गाने पर ऐसे कर रहे थे इन्जॉय

शाहरुख खान का एक अनदेखा डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 6 अगस्तः बॉलीवुड के किंग खान यानी एक्टर शाहरुख खान हाल ही में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' में कैमियो रोल में नजर आए थे। हालांकि उससे पहले तक शाहरुख खान बड़े पर्दे से लंबे समय तक दूर थे लेकिन आने वाले साल 2023 में शाहरुख खान एकसाथ कई फिल्मों में बतौर लीड हीरो नजर आने वाले हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस भी शाहरुख खान के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान ने कुछ समय पहले ही अपनी तीन बड़ी फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' का ऐलान कर अपने फैंस का उत्साह काफी बढ़ा दिया है। इसी बीच शाहरुख खान का एक अनदेखा डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान का डांस वीडियो वायरल

शाहरुख खान का डांस वीडियो वायरल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो लीक कर दिया गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान कुछ लोगों के साथ पंजाबी सॉन्ग 'ना जा' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को थोड़े अंधेरे में शूट किया गया है जिसके चलते कुछ भी बहुत साफ साफ नहीं दिख रहा है।

पंजाबी गाने पर डांस करते दिखे शाहरुख

शाहरुख खान के इस लीक वीडियो को दीपक नाम के किसी व्यक्ति के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। जिस अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है, उसके मुताबिक ये एक थ्रोबैक वीडियो है, जो किंग खान के फिल्म 'जीरो' के शूट के दौरान का है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

पूरे मस्ती के मूड में दिखे शाहरुख

पूरे मस्ती के मूड में दिखे शाहरुख

आपको बता दें कि इस वीडियो में शाहरुख जमकर पंजाबी सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। शाहरुख खान को इतनी मस्ती करते हुए कम देखा जाता है। हालांकि इस लीक वीडियो में शाहरुख खान खुलकर डांस कर रहे हैं और उस टाइम को पूरा इन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

फिल्म 'पठान' से करेंगे कमबैक

फिल्म 'पठान' से करेंगे कमबैक

शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से बड़े स्क्रीन पर बतौर हीरो कमबैक कर रहे हैं। फिल्म 'पठान' जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म 'डंकी' का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है।

साल 2023 में एकसाथ कई फिल्में होंगी रिलीज

साल 2023 में एकसाथ कई फिल्में होंगी रिलीज

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी', 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे। फिल्म 'जवान' के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान', 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+