Video: एक्ट्रेस नोरा फतेही ने शादी से किया इंकार तो मां ने चप्पल से कर दी धुनाई
Video: नोरा फतेही ने शादी से किया इंकार तो मां ने चप्पल से कर दी धुनाई
मुंबई। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कनाडा में जन्मी नोरा ने बॉलीवुड और हिन्दी फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बना ली है। नोरा के डांसिंग मूव्स के लोग दीवाने हैं। अब तक नोरा ने एक से बढ़कर एक डांसिंग नंबर दिए हैं । सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ नोरा टीवी पर भी शो को जज करती हैं। लोग नोरा के डांसिंग स्टाइल और उन्हें खूब पसंद करते हैं। नोरा डांस और शूटिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम के साथ-साथ वो अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती है। नोरा अपने चैनल पर अक्सर बहुत की क्रिएटिव वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते है। ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

नोरा ने शादी से किया इंकार
नोरा का एक वी़डियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मां उन्हें शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रही है। आप वीडियो देखें उससे पहले हम आपको बना दें कि नोरा ने ये वीडियो खुद क्रिएट किया है। नोरा फतेही एक तरफ नोरा अपने स्टाइल में दिखती हैं तो दूसरे तरफ वो मां के किरदार में हैं। दोनों के बीच शादी को लेकर नोंकझोंक चलती है। नोरा की मां उसपर शादी का दवाब बनाती हैं, उन्हें अलग-अलग लड़कों की तस्वीरें दिखाती हैं, जिसे देखकर नोरा मुंह बनाती है और हर बार ना कर देती है।
वो बार-बार नो-नो करने लगती हैं। नोरा डांस मूव्य करती हैं तो वहीं उनकी मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वो उनपर चप्पलों की बरसात कर देती हैं। लोग नोरा की कॉमेटी की खूब तारीफ कर रहे हैं। नोरा के डांसिंग स्टाइल के अलावा लोग उनके ह्यूमर के भी फैंन हो गए हैं। ये वीडियो साल 2017 का है, लेकिन एक बार फिर से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications