लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे विक्की कौशल, धक्का-मुक्की में हुई हालत खराब, वायरल हुआ वीडियो
भगवान गणेश के दर्शन करने हर सेलिब्रिटी लालबागचा राजा में पहुंच रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल भी दर्शन करने पहुंचे। लेकिन इस दौरान वह भीड़ में बुरी तरह फंस गए।
Vicky Kaushal: मुंबई में हर साल गणेश उत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल बप्पा को लोगों ने अच्छे से विदा किया। वहीं बॉलीवुड सितारे भी बप्पा की भक्ति में डूबे हुए नजर आए। हर कोई सेलिब्रिटी भगवान गणेश के दर्शन करने फेमस लालबागचा राजा पहुंचा। इसी कड़ी में विक्की कौशल भी वहां बप्पा का आशीर्वाद लेने गए लेकिन वह भीड़ में बुरी कदर फंस गए।
हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल अपने माता-पिता के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालगबागचा राजा पहुंचे। लेकिन यहां लोगों की इस कदर भीड़ जमा थी कि एक्टर के लिए एक कदम भी आगे बढ़ाना मुश्किल हो रहा था। लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया ऐसे में एक्टर के माता-पिता का हाथ उनके हाथों से छूट गया।

विक्की कौशल की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्प्पा के दर्शन के लिए वह किस तरह मुसीबतों का सामने करते हुए नजर आए। एक्टर जरा सा भी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तो लोगों ने हर तरफ से घेर लिया। इतनी भीड़ के बीच वह किसी तरह अपने माता-पिता का हाथ पकड़कर आगे बढ़ाते हुए दिखे। वह अपनी मां को भीड़ से बचाते हुए बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन आखिरकार काफी मुश्किलों के बाद एक्टर ने माता-पिता को बाहर निकाल लिया।
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्टर ने बिना आपा खोए इस स्थिति को अच्छे से संभाला। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'अच्छा हुआ कैटरीना कैफ नहीं आई।' इसके अलावा एक ने लिखा, 'कुछ नहीं...उसने भीड़ में भी खुद को शांत रखा और दर्शन किया'।
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर चर्चा में हैं। जो कि, 22 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। विक्की के साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं। इसके बाद एक्टर शाहरुख खान की अगली फिल्म डंकी में नजर आएंगे। ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications