विक्की कौशल ने सपने में भी नहीं सोचा होगा 'छावा' की पहले दिन की कमाई, बॉक्स ऑफिस में फिल्म की हुई बल्ले बल्ले

Vicky Kaushal Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' (Chhaava) 14 फरवरी को रिलीज हुई। पहले ये पिक्चर पिछले साल दिसंबर के महीने में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद डेट चेंज हो गई। इसके बाद भी फिल्म में कुछ दृश्यों को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसे मेकर्स ने हटाने का वादा किया था। तब जाकर ये फिल्म रिलीज हुई है।

फिल्म में विक्की के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में जमकर पैसे छापे हैं। टिकट्स की बात करें तो फिल्म की 3 लाख से ज्यादा टिकट बुक हुई हैं। इसी से पता चल गया था कि छावा धूम मचाने वाली है। अब बॉक्स ऑफिस की पहले दिन की कमाई की जानकारी सामने आई है।

Vicky Kaushal Chhaava Box Office Collection Day 1

ट्रेड ट्रैकिंग साइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म पहले दिन 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये अभी फिल्म की कमाई का अर्ली एस्टीमेट बताया जा रहा है। इसी के साथ छावा विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले विक्की की बैड न्यूज ने सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी। इसने पहले दिन करीब 8.65 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को मिक्स रिव्यूज भी मिल रहे हैं। एक तरफ विक्की के काम की तारीफ हो रही है तो दूसरी तरफ फिल्म में खामियां भी बताई जा रही हैं। वहीं, पहले दिन की कमाई देखते हुए ट्रेड पंडितों ने ये अनुमान लगाया है कि फिल्म पहले वीकेंड में 50 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है।

फिल्म 'छावा' की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद से शुरू होती। उनके जाने के बाद औरंजेब दक्कन पर कब्जा करना चाहता है। क्योंकि उसे लगता है कि मराठा साम्राज्य अब कमजोर हो गया है। लेकिन उसके सामने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज एक चुनौती के रूप में सामने आते हैं। तब वो ये भी कसम खाता है कि जब तक छत्रपति संभाजी महाराज को नहीं मारता मुकुट नहीं पहनेगा। यही फिल्म की मोटा माटी कहानी है। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+