विक्की कौशल की Zara Hatke Zara Bachke में क्यों नहीं किया कैटरीना कैफ को कास्ट? डायरेक्टर ने बताई ये वजह
विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन फिल्म में सारा की बजाय कैटरीना कैफ क्यों कास्ट नहीं किया गया इसको लेकर डायरेक्टर ने बड़ा खुलासा किया।

Vicky Kausal And Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में हैं। दोनों एक्टर्स लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया।
जरा हटके जरा बचके में कैटरीना को क्यों नहीं किया कास्ट?
लेकिन फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में सारा अली खान के बजाय विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ को कास्ट क्यों नहीं किया गया। अब फिल्म प्रमोशन के दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि फिल्म में कैटरीना को क्यों कास्ट नहीं किया गया।
डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
'पीपिंग मून' को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर लक्ष्मण ने कहा, 'मेरी भाषा कैटरीना को समझ आएगी तभी मैं उन्हें फिल्म में कास्ट कर पाऊंगा। फिर कैटरीना छोटे शहर की एक्ट्रेस के रोल में फिट बैठ पाएंगी। अगर हमें कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो मैं जरूर विक्की कौशल के साथ कैटरीना कैफ को लेकर कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहूंगा।'
'वो फैमिली की बहू के लिए..'
डायरेक्टर लक्ष्मण ने आगे कहा, 'इस फिल्म के जरिए तो मैं उन्हें पर्दे पर नहीं लेकर आ पाया क्योंकि फिल्म जरा हटके जरा बचके में सारा ने एक मिडिल क्लास लड़की का किरदार निभाया है और मुझे लगता है कि कैटरीना कैफ का अपना एक अलग ऑरा है, उनकी जो पर्सनैलिटी है, वो किसी भी मिडिल क्लास ज्वाइंट फैमिली की बहू के रोल के लिए फिट हैं। कभी भविष्य में उनके लिए रोल मिलेगा तो मैं उन्हें जरूर कास्ट करूंगा।'
विक्की-कैटरीना का वर्कफ्रंट
बता दें कि फिल्म जरा हटके जरा बचके में विक्की कौशल और सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों की आन स्क्रीन कैमिस्ट्री पहली बार दिखाई देगी। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। वहीं कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में दिखेंगी। जो कि, इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications