'मेरी पत्नी मुझसे विनती करती है', Vicky Kashual का बड़ा खुलासा, कैटरीना कैफ को नहीं पसंद एक्टर की ये बात

विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि, पत्नी कैटरीना कैफ उन्हें इस तरह के वीडियो शेयर करने से मना करती हैं।

Vicky Kaushal Katrina Kaif: बॉलीवुड के लव बर्ड्स कैटरीना कैफ और विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वह अपनी लेटेस्ट वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते हैं। फैंस भी उनके पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में अब विक्की कौशल ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि, इस तरह के वीडियो कैटरीना कैफ उन्हें शेयर करने के लिए मना करती हैं।

विक्की कौशल ने शेयर किया शेयर किया मजेदार वीडियो

विक्की कौशल ने शेयर किया शेयर किया मजेदार वीडियो

विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा को लेकर चर्चा में हैं। जिसका गाना क्या बात है हाल ही में रिलीज हुआ था। अब इसी गाने पर एक्टर ने एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि, कैटरीना कैफ उन्हें इस तरह के पोस्ट शेयर करने से मना करती हैं। हालांकि उनके मना करने के बावजूद एक्टर ने ये वीडियो पोस्ट किया है।

कैटरीना कैफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

कैटरीना कैफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा के गाने 'क्या बात है 2.0' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, विक्की कौशल गाने पर जबरदस्त लिपसिंग कर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो से ज्यादा इसके कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा।

एक्टर की ये बात कैटरीना को बिल्कुल नहीं पसंद

वीडियो शेयर कर विक्की कौशल ने कैप्शन पर लिखा कि, 'मेरी पत्नी मुझसे विनती करती है कि मैं ऐसे वीडियोज अपलोड ना किया करूं, लेकिन मैं कंट्रोल नहीं कर सकता। उम्मीद है कि एक दिन वह कहेगी क्या बात है'। फिलहाल इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक इसमें लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि, "आपकी पत्नी गलत है ... हमें ये वीडियो पसंद हैं!" एक ने लिखा, "इस मामले में कृपया अपनी पत्नी की बात न सुनें।" एक ने तो यह तक कह दिया कि, "इस वीडियो में कैटरीना मैम को भी शामिल होना चाहिए।" एक यूजर ने लिखा, "आपको अपनी पत्नी की बात सुननी चाहिए"। फिलहाल अब तक इस वीडियो पर कैटरीना कैफ ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट

वहीं विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही शशांक खेतान के निर्देशन पर बनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके अलावा भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। हालांकि ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 16 दिसंबर 2022 को स्ट्रीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+