Katrina Kaif से विक्की कौशल की होती है लड़ाई, सुलझाने के लिए क्या करते हैं एक्टर? कहा- 'ड्रामा नहीं चाहता'
विक्की कौशल अक्सर अपने मैरिड लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैटरीना कैफ से झगड़ा होने पर वह सबसे पहले माफी मांगते हैं।
Vicky Kaushal Katrina Kaif: बॉलीवुड के सुपरस्टार विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी को लगभग 2 साल पूरे होने वाले हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं। विक्की कौशल अक्सर अपने हर इंटरव्यू के दौरान पत्नी कैटरीना से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे करते रहते हैं। इस बीच एक्टर ने बताया कि जब भी उनका कैटरीना से झगड़ा होता तो कौन सबसे पहले मनाता है?
हाल ही में इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल ने अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए। एक्टर से जब पूछा गया कि जब भी उनकी किसी मुद्दे पर कैटरीना कैफ से बहस होती है तो उन्हें शांत करने के लिए वह क्या करते हैं? एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, 'कभी कभी गलती मेरी नहीं भी होती तो अपनी माननी पड़ती है। क्योंकि गलती मानकर सब सिंपल हो जाता है आखिर ड्रामा किसे चाहिए यार।'

इसके अलावा विक्की कौशल ने आगे शादी के नुकसान और फायदे गिनवाए। उन्होंने कहा कि, 'शादी से एक फायदा यह हुआ है कि हम एक दूसरे को काफी समझते हैं। हमारा शेड्यूल सुबह के 9 बजे से शाम पांच बजे तक का नहीं है। हमारे लिए कोई रविवार या वीकेंड नहीं होता है। तो वैसी समझ हमारे बीच है। नुकसान ये है कि कभी-कभी आप दोनों सेम वक्त पर ही शूट कर रहे होते हो। शूटिंग कई बार लगातार चल रही होती है, बिना रुके ही और इसी कारण कभी-कभी साथ में वक्त बिताए बिना पूरा महीना गुजर जाता है।'
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें सारा अली खान के साथ फिल्म जरा हटके जरा बचके में देखा गया था। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आएँगे। जिसका एक्टर जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications