Katrina-Vicky wedding: सामने आया वेडिंग का पूरा कैलेंडर, ये रही संगीत से लेकर फेरों तक की हर डीटेल

मुंबई, 03 दिसंबर: बॉलीवुड फिल्म स्टार विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ अगले सप्ताह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ये कपल राजस्थान में शाही अंदाज में शादी करने वाला है। कैटरीना और विक्की इस वीकएंड पर राजस्थान पहुंचेंगे। उनकी शादी की रस्में 7 दिसंबर से शुरू हो जाने वाली है। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, कैट-विक्की की शादी की उत्सवों की शुरुआत मंगलवार शाम को महिला संगीत के साथ शुरू होगी।

इस प्लेलिस्ट पर डांस करेंगी कैटरीना

इस प्लेलिस्ट पर डांस करेंगी कैटरीना

बॉलीवुड लाइफ के सूत्र के मुताबिक, सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट के अंदर एक भव्य मंच बनाया जा रहा है, जहां शादी होगी। कलाकारों की एक टीम दो दिन पहले ही परफॉर्मेंस की सेटिंग का ध्यान रखने के लिए महल पहुंच चुकी है और रिहर्सल कर रही है। कैटरीना कैफ की परफॉर्मेंस के लिए तैयार की गई प्लेलिस्ट भी सामने आई है। इस प्लेलिस्ट में सौ आसमान, नचदे ने सारे, कमली के अलावा कुछ पंजाबी गाने भी शामिल हैं जो विक्की कौशल के ऑल टाइम फेवरेट हैं।

संगीत के लिए बुलाई कई बड़े कलाकार

संगीत के लिए बुलाई कई बड़े कलाकार

सूत्र ने यह भी बताया कि टीम दुल्हन संगीत से एक दिन पहले 6 दिसंबर को परफॉर्म करने वाली है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सब कुछ परफेक्ट है। कैटरीना कैफ अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी गर्ल गैंग के साथ संगीत पर परफॉर्म करेंगी। वह मुंबई में इसकी तैयारी कर रही है और 6 तारीख की शाम को अपना अंतिम पूर्वाभ्यास करेगी। सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि दूल्हा और दुल्हन की परफॉर्मेंस के अलावा राजस्थान के कलाकारों के साथ-साथ राजस्थानी लोक गायकों की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

ये है कैट-विक्की का वेडिंग कलैंडर

ये है कैट-विक्की का वेडिंग कलैंडर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 दिसंबर बुधवार कैटरीना और विक्की की शादी की मेहंदी की रात होगी। 9 दिसंबर, गुरूवार के दिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ हिंदू रीति-रिवाज से एक दूसरे के साथ 7 फेरे लेंगे। जबकि 10 दिसंबर, शुक्रवार को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाना है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है।

सौंपी गई 120 मेहमानों की लिस्ट

सौंपी गई 120 मेहमानों की लिस्ट

कैटरीना कैफ एवं विकी कौशल की शादी में किसी तरह की कोई सुरक्षा में चूक ना हो इसे लेकर बड़ी तैयारी की गई है। प्रदेश के जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में होटल मैनेजमेंट एवं इवेंट कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ हाल ही में एक बैठक की। इसके बाद जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शादी के 4 दिन का प्रोग्राम तय हुआ है। जिसमें 7 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक शादी के कार्यक्रम होने हैं। इन कार्यक्रमों में आधिकारिक रूप से 120 मेहमानों के आने की सूचना प्रशासन को दी गई है।

ये फिल्मी सितारे भी देंगे परफॉर्मेंस

ये फिल्मी सितारे भी देंगे परफॉर्मेंस

कैटरीना और विक्की की शादी की सभी रस्में चौथ का बरवाड़ा में होंगी जो कि सवाईमाधोपुर शहर से 35 किलोमीटर दूर है। चौथ का बरवाड़ा सदियों पुराने चौथ माता के मंदिर के लिए फेमस है जो कि हिलटॉप पर मौजूद है। इस संगीत के फंक्शन में करण जौहर, वरुण धवन-नताशा दलाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, कबीर खान-मिनी माथुर के परफॉर्म करने की खबरें सामने आ रही हैं। शादी में पहुंचने वाले सभी मेहमानों को सीक्रेट कोड से वेन्यू पर एंट्री दी जाएगी। उन्हें मोबाइल फोन कैरी करने नहीं दिया जाएगा ताकि शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक ना हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+