विक्की कौशल की 'गर्लफ्रेंड' की कमाई कहीं आपके होश न उड़ा दे, एक महीने में इतना कमा लेती हैं श्वेता त्रिपाठी
Shweta Tripathi Net Worth: फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर में गोलू गुप्ता का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि श्वेता त्रिपाठी ने अपने लिए करोंड़ों का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है।
श्वेता त्रिपाठी ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्वेता त्रिपाठी ने हाल ही में मुंबई के चेंबूर इलाके में एक शानदार 3 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये इलाका मुंबई के तेजी से उभरते रिहायशी क्षेत्रों में से एक माना जाता है, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स निवेश कर चुके हैं।

बुलेवार्ड प्रोजेक्ट में खरीदा नया आशियाना
प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार श्वेता त्रिपाठी ने ये घर सुप्रीम बुलेवार्ड नामक प्रोजेक्ट में खरीदा है, जिसे सुप्रीम यूनिवर्सल ने डेवलप किया है। एक्ट्रेस का नया आशियाना इस बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर स्थित है और इसमें 938 स्क्वायर फुट यूजेएबल एरिया मौजूद है।
22 जुलाई 2025 को करवाई थी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री
-खबर है कि श्वेता त्रिपाठी को इस प्रॉपर्टी के साथ दो कार पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 32,000 रुपए प्रति स्क्वायर फुट है। श्वेता त्रिपाठी ने इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री गत 22 जुलाई 2025 को करवाई थी।
-रियल एस्टेट नियमों के अनुसार, उन्होंने 15 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की स्टांप ड्यूटी रियायत का भी लाभ उठाया है।
-श्वेता त्रिपाठी ने न सिर्फ अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि अब वह आर्थिक रूप से भी मजबूत फैसले लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही हैं। मुंबई में उनका ये नया घर न केवल एक बड़ी इन्वेस्टमेंट है, बल्कि उनके सफर की नई शुरुआत का संकेत भी है।
श्वेता त्रिपाठी का चमचमाता एक्टिंग करियर
-आपको बता दें कि श्वेता त्रिपाठी ने फिल्म मसान से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ नजर आई थी। फिल्म में उन्होंने विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों, वेब सीरीज और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है।
-हालांकि श्वेता त्रिपाठी को मिर्जापुर वेब सीरीज से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है। इस वेब सीरीज में उन्होंने गोलू गुप्ता का बोल्ड किरदार निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्वेता त्रिपाठी को मिर्जापुर वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए 2.20 लाख रुपये की फीस दी गई थी।
श्वेता त्रिपाठी की कुल संपत्ति और कमाई
-द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार श्वेता त्रिपाठी की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं एक्ट्रेस के पति चैतन्य शर्मा भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और रैपर के तौर पर एक्टिव हैं। पति चैतन्य शर्मा की कमाई भी काफी अच्छी है।
-आपको बता दें कि श्वेता त्रिपाठी का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम 'बंडरफुल' है। इस प्रोडक्शन हाउस में क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाता है। श्वेता त्रिपाठी को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है।उनके पास मर्सिडीज ई-क्लास एक्सक्लूसिव ई 220डी है, जिसकी कीमत 70.50 लाख रुपए के करीब बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications