Vicky Kaushal Video: 'सौदा-खरा खरा' पर जमकर थिरके विक्की कौशल, एक्टर के डांस मूव्स के फैंस हुए दीवाने

विक्की कौशल कुछ भी करें वो ट्रेंड में आ जाता है। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सामने आया जिसमें एक्टर अपने दोस्तों के साथ जमकर नाचते नजर आ रहे हैं।

Vicky Kaushal Viral Video: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ना सिर्फ शानदार अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं। विक्की कौशल कुछ भी करें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। एक्टर की आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। क्योंकि वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं ऐसे में वह अक्सर पंजाबी गानों पर थिरकते अपनी डांस स्टेप से सबको दीवाना कर देते हैं।

हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' के गाने 'सौदा खरा खरा' पर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आए। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्की कौशल अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Vicky Kaushal

'सौदा खरा खरा' गाने पर विक्की कौशल अपने दोस्तों के साथ जिस एनर्जी के साथ डांस कर रहे हैं उसको देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक्टर ने पंजाबी सॉन्ग पर जबरदस्त भांगड़ा किया। एक्टर ने अपनी स्टाइल से जांस फ्लोर में आग लगा दी। एक बार फिर उनके फैंस डांस स्टेप के दीवाने हो गए। खैर इससे पहले भी विक्की कौशल का डांस वीडियो वायरल हुआ। जो कि आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

विक्की कौशल की इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस उनके डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैं तो इसी को देखती रह जाऊं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, यार इस बंदे की एनर्जी कमाल की है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब कैटरीना कैफ जैसी पत्नी मिलती है तो ऐसी डांस होता है'।


विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें सारा अली खान के साथ फिल्म जरा हटके जरा बचके में देखा गया। इसके बाद 22 सितंबर को उनकी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज हुई। जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला रहा है। अब वह अपनी अगली फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+