Chhaava Ott Release: सिनेमाघरों में 56 दिन तक धूम मचाने के बाद ओटीटी पर आई 'छावा', इस ओटीटी पर हुई रिलीज
Chhaava Ott Release: विक्की कौशल की फिल्म छावा ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने 56 दिन तक बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसके बाद 11 अप्रैल को फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। जो फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए वो अब घर बैठे देख सकते हैं।
नेटफ्लिक्स ने रिलीज की अनाउंसमेंट पोस्ट में लिखा, आले आले राजा आले। साहस और गौरव की कहानी के साक्षी बनिए। जो समय के साथ सामने आई है। 11 अप्रैल से छावा नेटफ्लिक्स पर देखिए।

'छावा' ने भारत में 599.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 805.25 करोड़ हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है। छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। वहीं रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई के रोल में नजर आई हैं। फिल्म में विक्की की एक्टिंग की तारीफ भी खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म के सीन को लेकर थोड़े विवाद भी हुए थे, लेकिन मेकर्स ने उससे बचने के लिए तुरंत उन सीन को हटा लिया गया था।
फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा आशुतोष राणा, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी, विनीत कुमार सिंह और प्रदीप रावत अहम रोल में हैं। अक्षय खन्ना इसमें विलन यानी औरंगजेब के रोल में हैं। उन्हें इस किरदार में पहचान पाना भी मुश्किल था। औरंगजेब के रोल में वो काफी दमदार भी दिख रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने कंपोज किया है। लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसके पहले वो जरा हटके जरा बचके और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जैसी फिल्में बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications