Vettaiyan Trailer: एक्शन मोड में नजर आए सुपरस्टार रजनीकांत, फिल्म 'वेट्टैयन' का दमदार ट्रेलर रिलीज

Vettaiyan Trailer Release: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म 'वेट्टैयन' का दमदार ट्रेलर रिलीज
वहीं अब इस दमदार फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'वेट्टैयन' का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है जिसमें अमिताभ बच्चन भी शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद फिर से एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे और लोगों को एंटरटेन करेंगे।

Vettaiyan Trailer

अपराधी को सजा देने की मांग करते हैं लोग
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक प्रोटेस्ट से होती है जिसमें लोग अपराधी को सजा देने की मांग करते नजर आते हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि अपराधी को सजा देने के लिए पुलिस एनकाउंटर करने की प्लानिंग कर रही है। ये एक ऐसा अपराधी है जो काफी क्रूर है और मास्टरमाइंड भी है। ये महिलाओं को अपने अपराध का निशाना बनाता है।

ट्रेलर में दिखा रजनीकांत का भरपूर एक्शन
वहीं इस मूवी में सत्यदेव के किरदार में अमिताभ बच्चन के कैरेक्टर को दिखाया गया है। 'वेट्टैयन' के ट्रेलर में रजनीकांत दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में रजनीकांत कहते हैं- अपराध एक बीमारी की तरह होता है, इसे फैलने नहीं देना चाहिए.। वहीं अमिताभ बच्चन कहते हैं- इंसाफ में देरी, इंसाफ न मिलने के बराबर है और इंसाफ में जल्दबाजी, इंसाफ दफना देने के बराबर है।

फिल्म 'वेट्टैयन' से अमिताभ बच्चन का तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू
इस दमदार फिल्म के डायरेक्टर टी.जे ज्ञानवेल हैं। फिल्म 'वेट्टैयन' से अमिताभ बच्चन अपना तमिल डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म को लाइका प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, जीएम सुंदर, अबिरामी, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण भी फिल्म में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+