बेबाक नीना के बिंदास बोल, कहा- 'अगर मैं विवियन रिचर्ड्स से नफरत करती तो क्या उससे बच्चा पैदा करती'

नई दिल्ली, 08 अगस्त। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों को हमेशा इंप्रेस करने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अपने पास्ट या अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सच बोलने वाली नीना गुप्ता ने हालिया इंटरव्यू में वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के बारे में खुलकर बातचीत की है।

'क्या मैं उससे बच्चा पैदा करती?'

'क्या मैं उससे बच्चा पैदा करती?'

उन्होंने कहा कि 'भले ही आज हमारा रिलेशन पहले की तरह नहीं है लेकिन वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को लेकर मेरे दिल में कोई नफरत नहीं है, एक टाइम पर मैंने उन्हें चाहा था, अगर उनके लिए मेरे दिल में जरा सी भी हार्ड फीलिंग्स होती तो क्या मैं उससे बच्चा पैदा करती'

'मैं ऐसा नहीं सोचती और ना ही कर सकती हूं'

'मैं ऐसा नहीं सोचती और ना ही कर सकती हूं'

नीना ने आगे कहा कि 'आप कभी किसी के साथ रहे हों, वक्त बिताया हो, चीजें शेयर की हों और आज अगर आप साथ नहीं हैं तो क्या उससे नफरत करनी चाहिए? मैं ऐसा नहीं सोचती और ना ही कर सकती हूं।'

रिचर्ड्स पहले से ही शादी-शुदा थे

रिचर्ड्स पहले से ही शादी-शुदा थे

मालूम हो कि अस्सी के दशक में नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था। विवियन रिचर्ड्स से नीना को एक बेटी मसाबा है। रिचर्ड्स पहले से ही शादी-शुदा थे ऐसे में उन्होंने नीना से शादी नहीं की लेकिन नीना ने अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। मसाबा का जन्म साल 1989 में हुआ था। एक बिन ब्याही मां को किस तरह से देश और समाज में देखा जाता है, ये सबको पता है लेकिन नीना ने ये जिल्लत सही और उन्होंने सिंगल मदर बनकर मसाबा को बड़ा किया।

 बाप-बेटी के बीच कभी भी नीना नहीं आईं

बाप-बेटी के बीच कभी भी नीना नहीं आईं

मसाबा और रिचर्ड्स के बीच में आज भी एक अच्छा रिलेशन है। बाप-बेटी के बीच कभी भी नीना नहीं आईं, ये बात खुद उनकी बेटी मसाबा ने ही कई इंटरव्यू में कही है। आपको बता दें कि मसाबा गुप्ता आज बॉलीवुड की चर्चित फैशन डिजाइनर हैं।

बेटी के जन्म के करीब 19 साल बाद की शादी

बेटी के जन्म के करीब 19 साल बाद की शादी

फिलहाल नीना ने बेटी के जन्म के करीब 19 साल बाद साल 2008 में दिल्ली में रहने वाले चार्टर्ड अकाउटेंट विवेक मेहरा से शादी की और अब वो उन्हीं के साथ जीवन बीता रही हैं।

बेटी के साथ ही स्क्रीन पर नीना गुप्ता

आपको बता दें कि नीना इन दिनों 'मसाबा मसाबा सीजन 2' वेब सीरीज को प्रमोट कर रही हैं, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ ही स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इसका पहला पार्टा काफी धमाकेदार रहा था।

'मसाबा मसाबा सीजन 2'

इस सीरीज में नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता के अलावा नील भूपालम, रयताशा राठौर, कुशा कपिला, करीमा बैरी, बरखा सिंह, राम कपूर और अरमान खेरा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+