कपिल के शो में नजर आएंगे दिग्गज एक्टर कमल हासन? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई Curiosity
नई दिल्ली, 6 मई। देश के मशहूर और दिग्गज कलाकारों में से एक एक्टर कमल हासन और कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि साउथ और हिंदी सिनेमा का ये महान एक्टर कपिल शर्मा शो में मेहमान बन कर आने वाले हैं। दरअसल कमल हासन आने वाली फिल्म विक्रम को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इसलिए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वो सोनी के इस चर्चित शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आ रहे हैं।

अगर ऐसा होता है कि ये टीवी जगत के लिए बड़ी बात होगी क्योंकि कमल हासन इस तरह से जल्दी किसी शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए जाते नहीं हैं। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उन्होंने देखकर लग रहा है कि कमल और कपिल दोनों ही एक-दूसरे का साथ पाकर बहुत ज्यादा ही खुश हैं और दोनों ने इसलिए ही पैपराजी को जमकर पोज भी दिए हैं।

आपको बता दें कि कमल हासन की आने वाली फिल्म विक्रम 3 जून को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि ये मूल रूप से तमिल भाषा में बनाई गई है। फिल्म के निर्देशक लोकेश कनागराज हैं। फिल्म में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति और फहद फासिल नजर आएंगे। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर बनी इस फिल्म के निर्माता कमल हासन और आर.महेंद्रनी हैं।फिल्म के लेखक भी लोकेश कनगराजी ही हैं। फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

ये है फिल्म से जुड़ी जानकारियां
- छायाकार: गिरीश गंगाधरणी
- क्रिया: अनबरीव
- संपादक: फिलोमिन राज
- कला निर्देशन: एन सतीस कुमार
- पोशाक डिजाइनर: पल्लवी सिंह, वी. साई, कविता
- मेकअप: शशि कुमार
- संवाद लेखक: रत्ना कुमार, लोकेश कनगराजी
- प्रो: डायमंड बाबू
- चित्र: जी आनंद कुमार
- प्रचार डिजाइनर: गोपी प्रसन्ना
- साउंड डिज़ाइनर: SYNC Cinema
- वीएफएक्स: यूनिफी मीडिया












Click it and Unblock the Notifications