Veer Pahariya: कौन हैं वीर पहाड़ियां? सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार से ज्यादा क्यों हो रही हैं उनकी चर्चा?

Veer Pahariya: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' आज यानी 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। वीर पहाड़िया ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आ रहे हैं वीर पहाड़िया
फिल्म 'स्काई फोर्स' के एक्टर वीर पहाड़िया का नाम इस समय सुर्खियों में है। वीर पहाड़िया एक युवा अभिनेता हैं जो अक्षय कुमार के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। फिल्म स्काई फोर्स में भारत के सबसे पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी को दिखाया गया है।

Veer Pahariya

कौन हैं वीर पहाड़िया?

-वीर पहाड़िया एक युवा एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी योग्यता के मदद से अपने जीवन में कई ऊचाईयां हासिल की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई और दिल्ली के थिएटर्स, म्यूजिक और डांस से की थी।

-वीर पहाड़िया ने अमेरिका से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की है। 1994 में जन्मे वीर पहाड़िया की उम्र इस समय 30 साल है।

-वीर पहाड़िया देश के मशहूर बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे और शिखर पहाड़िया के छोटे भाई हैं। वीर को कई क्षेत्रों में हासिल की गयी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है।

वीर पहाड़िया का करियर

-वीर पहाड़िया ने अपने करियर की शुरुआत वायाकॉम 18 और टीवी18 के ज्वाइंट वेंचर से की थी। वीर ने शुरुआती दिनों में साल 2024 में एक मशहूर साउंड इंजीनियर रेसुल पूकुट्टी के साथ काम किया था। पुकुट्टी ने ब्लूमबर्ग टीवी शो 'द आउटसाइडर' में ऑडियो-विजुअल स्टोरी टेलिंग में सफलता हासिल की।

-साल 2018 में वीर पहाड़िया ने खुद की गेमिंग और मनोरंजन कंपनी 'Indiawyn' की स्थापना की थी। म्यूजिक बनाने के अलावा, वीर ने सिंगिंग और एक्टिंग में भी करियर बनाने का फैसला कर लिया था। दिसंबर 2021 में वह बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आए थे।

-वीर पहाड़िया ने हिंदी पॉप म्यूजिक यूट्यूब चैनल के जरिये काफी सफलती हासिल की है। वह इस इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्देशक और गीतकार के रूप में पहचाने जाते हैं।

-वीर ने म्यूजिक में सफलता हासिल करने के बाद साल 2016 में मुंबई ड्यूटी-फ्री में एक सेल्स इंटर्न की तरह काम कियाथा। कॉर्पोरेट की दुनिया में अपना कदम रखने के बावजूद, वीर अपने जूनून के लिए मेहनत करते गए जो की कैमरा और लेखन के लिए था।

-फिल्म 'भेड़िया' के डायरेक्टर दिनेश विजान ने अपनी इस मूवी में सहायक निर्देशक के तौर वीर पहाड़िया को नियुक्त किया था। वीर ने कई शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

वीर पहाड़िया का परिवार

वीर पहाड़िया देश के मशहूर बिजनेसमैन संजय पहाड़िया और स्मृति पहाड़िया के बेटे हैं। हालांकि उनके माता और पिता साल 2008 में ही एक दूसरे से अलग हो गए थे। वहीं शिखर पहाड़िया जो की एक पोलो खिलाडी हैं, वीर के बड़े भाई हैं। वीर पहाड़िया के नाना महाराष्ट्र के पूर्व सीएम रहे हैं। दरअसल वीर और शिखर की मां स्मृति, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+