Veer Pahariya कितने करोड़ के मालिक? सारा के Ex को डेट कर रहीं Tara Sutaria, क्या है लव ट्रायंगल का सच?
Veer Pahariya Dating Tara Sutaria Love Story: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तारा सुतारिया इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में तारा ने पंजाबी सुपरस्टार एपी ढिल्लों के साथ अपने म्यूजिक वीडियो 'थोड़ी सी दारू' में सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई, लेकिन असली हंगामा मचाया उनके कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ इंस्टाग्राम पर 'My Love' वाली रोमांटिक बातचीत ने।
क्या तारा और वीर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया? और क्या इसमें कहीं सारा अली खान या मानुषी छिल्लर के साथ लव ट्रायंगल की बात है? आइए, जानते हैं वीर पहाड़िया की नेट वर्थ, उनकी लव स्टोरी, और इस चटपटे गॉसिप की पूरी कहानी...
तारा-वीर की 'My Love' वाली केमिस्ट्री
तारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एपी ढिल्लों के साथ म्यूजिक वीडियो 'थोड़ी सी दारू' की बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह गोल्डन बैकलेस मिनी ड्रेस में थाई-हाई स्लिट के साथ ग्लैमरस लग रही थीं। कैप्शन में उन्होंने गाने की लाइन लिखी, 'तू ही ऐ छन्न, मेरी रात ऐ तू।' लेकिन सारा शोर मच गया, जब वीर पहाड़िया ने कमेंट किया, 'My और दिल का साइन' बनाया। इस प्यार भरे PDA ने फैंस को क्रेजी कर दिया।
Veer Pahariya Net Worth: वीर पहाड़िया कितने करोड़ के मालिक?
वीर पहाड़िया, जिनका जन्म 1 फरवरी 1995 को मुंबई में हुआ, एक उभरते हुए अभिनेता, उद्यमी और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सुषीलकुमार शिंदे के पोते हैं। उनके पिता संजय पहाड़िया एक बिजनेसमैन हैं, और मां स्मृति शिंदे सोबो फिल्म्स की मालकिन हैं। वीर ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और लंदन की रीजेंट यूनिवर्सिटी से ग्लोबल फाइनेंशियल मैनेजमेंट में BA किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर पहाड़िया की नेट वर्थ करीब 50 लाख रुपये है, जो उनकी एक्टिंग, बिजनेस वेंचर्स, और म्यूजिक कोलैबरेशन्स से आती है। उनकी मुख्य कमाई के स्रोत हैं-
- बॉलीवुड डेब्यू: 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फोर्स' में वीर ने अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ स्क्वाड्रन लीडर अजमदा बोप्पया देवय्या का किरदार निभाया। इस फिल्म (बजट 80 करोड़ रुपये) के लिए उन्हें कथित तौर पर 50 लाख रुपये की फीस मिली।
- बिजनेस वेंचर: वीर ने अपने भाई शिखर पहाड़िया के साथ 2018 में इंडियाविन गेमिंग प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की, जो गेमिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करती है।
- म्यूजिक और यूट्यूब: वीर ने लंदन में एक हिंदी पॉप म्यूजिक यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जहां वह गीतकार, कंपोजर, और सिंगर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने ऑस्कर विजेता साउंड इंजीनियर रेसुल पूकुट्टी के साथ भी कोलैबोरेट किया।
हालांकि, कुछ सोर्सेज ने उनकी नेट वर्थ को 25 करोड़ रुपये तक बताया गया है, जिसमें उनकी फैमिली की संपत्ति (खासकर भाई शिखर की 83-84 करोड़ रुपये की नेट वर्थ) का हिस्सा शामिल हो सकता है। लेकिन ज्यादातर विश्वसनीय रिपोर्ट्स 50 लाख रुपये की रेंज को ही सही मानती हैं।
Veer Pahariya Tara Sutaria Love Tringle: लव ट्रायंगल का क्या है सच?
तारा और वीर की लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया, जब उनके पुराने रिश्तों की बातें उछलीं। वीर का नाम पहले सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ जुड़ा था, जिनके साथ वह 'स्काई फोर्स' में भी नजर आए। सारा ने 2022 में 'कॉफी विद करण' में वीर के साथ अपने रिलेशन की पुष्टि की थी, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वीर का नाम मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू और फिर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ जोड़ा गया, खासकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान।

टूटा कपूर फैमिली की बहू बनने का सपना, अब पहाड़िया से रिश्ता?
तारा की बात करें तो वह पहले रणधीर कपूर की बहन रीमा कपूर के बेटे आदर जैन (Aadar Jain) के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद तारा और वीर को कई बार साथ देखा गया-मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट, एक फैशन शो में रैंप वॉक, और इटली के कैप्री में यॉट पर छुट्टियां। X पर @fpjindia ने लिखा, 'तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को 'मेरा' कहा, क्या अब रिलेशनशिप ऑफिशियल है?' लेकिन क्या इस लव स्टोरी में ट्रायंगल बन रहा है?
Tara Sutaria Net Worth: तारा सुतारिया की नेट वर्थ
तारा सुतारिया, जो 19 नवंबर 1995 को मुंबई में पैदा हुईं, एक मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस, सिंगर, और डांसर हैं। डिस्नी चैनल पर VJ और सिटकॉम से करियर शुरू करने वाली तारा ने 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी अनुमानित नेट वर्थ 15-24 करोड़ रुपये (लगभग 2-3 मिलियन USD) है। आय के स्रोत:-
- प्रति फिल्म 2-3 करोड़ रुपये, ब्रांड एंडॉर्समेंट्स से 30 लाख रुपये प्रति डील, और सोशल मीडिया प्रमोशन्स। उनकी मासिक आय करीब 30 लाख रुपये है।
- हालिया प्रोजेक्ट्स: तारा की लेटेस्ट थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' (2023) को ओटीटी पर सराहना मिली। वह 'प्यार आता है' म्यूजिक वीडियो में ईशान खट्टर और 'थोड़ी सी दारू' में एपी ढिल्लों के साथ नजर आईं।
वीर और तारा की जोड़ी: क्या है भविष्य?
वीर पहाड़िया ने 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। तारा की सिंगिंग और एक्टिंग का जादू भी फैंस को बांधे हुए है। लेकिन क्या उनकी लव स्टोरी उतनी ही हिट होगी? सारा अली खान और मानुषी छिल्लर के साथ पुरानी अफवाहों के बावजूद, तारा और वीर की केमिस्ट्री फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा में है। क्या यह जोड़ी बॉलीवुड का अगला पावर कपल बनेगी, या फिर कोई नया ट्विस्ट आएगा? यह तो वक्त ही बताएगा!
ये भी पढ़ें- Shilpa Shirodkar Death Stunt: मरी शिल्पा 30 साल बाद कैसे आ गई वापस? खुद बताई 25 मिस्ड कॉल की कहानी












Click it and Unblock the Notifications