Vedaa OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी 'वेदा', जानें कब और कहां देखें जॉन अब्राहम की ये फिल्म
Vedaa OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म को दर्शकों से भी कोई स्पेशल रिस्पॉन्स नहीं मिला है। अब खबर है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
कब और कहां रिलीज होगी 'वेदा'
-जॉन अब्राहम की ये फिल्म श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की मूवी 'स्त्री 2' और अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' के साथ रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां स्त्री 2 छप्परफाड़ कमाई कर रही है, वहीं अक्षय कुमार की खेल-खेल में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।

-फिल्म 'वेदा' का हाल भी काफी बुरा है। थिएटर्स में रिलीज होने के आठ हफ्ते के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'वेदा' का प्रीमियर जी5 पर अक्टूबर 2024 के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। हालांकि अभी इसके ओटीटी रिलीज की डेट कन्फर्म नहीं हुई है।
क्या है फिल्म की कहानी
-फिल्म की कहानी ऊंच नीच, जात पात पर आधारित है जो कई जगह सालों से चला आ रहा है। राजस्थान के बाड़मेर में 150 गांवों का प्रधान वहां का कानून तय करता है। वहां एक नीची जात के लड़के को ऊंची जात की लड़की से प्यार हो जाता है और फिर शुरू होता है एक खूनी खेल।
-वेदा नीची जाति की लड़की है, बॉक्सर बनना चाहती है, आर्मी से निकाले गए अभिमन्यू यानी जॉन अब्राहम उसकी मदद करते हैं लेकिन फिर वेदा के भाई की मोहब्बत उसके परिवार पर भारी पड़ जाती है और खूब बवाल हो जाता है।
फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
-शरवरी वाघ इस फिल्म की जान हैं। उन्होंने कमाल की एक्टिंग की है। बोलचाल से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक को लेकर शरवरी ने खूब मेहनत की है। सेकेंड हाफ में जो वो बाल कटवाती हैं तो उन्हें देखने के लिए ही आप सेकेंड हाफ देखते हैं।
-जॉन अब्राहम का काम अच्छा है, वो अपने किरदार में बैठे हैं। वो कम बोलते हैं और इस बार उन्होंने इसे जस्टिफाई भी किया गया है। एक्शन में जॉन दमदार काम करते हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी का काम शानदार है। विलेन के किरदार में उन्होंने जान डाली है।
-आशीष विद्यार्थी ने शानदार एक्टिंग की है। क्षितिज चौहान का काम भी काफी अच्छा है। अभिषेक के छोटे भाई के रोल में उन्होंने इम्प्रेस किया है। तमन्ना भाटिया का कैमियो भी काफी अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications