SSKTK Collection: तीसरे दिन वरुण की फिल्म को मिली मामूली उछाल, ऋषभ की 'कांतारा' ने बिगाड़ा सारा खेल

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3: वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म गांधी जयंती और दशहरे के अवसर पर रिलीज हुई थी। इसमें जान्हवी कपूर, वरुण धवन, सानया मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जिनकी केमिस्ट्री को सराहा जा रहा है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3

हालांकि, फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से धीमा रहा है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे दिन लगभग ₹7.50 करोड़ की कमाई की है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने ₹9.25 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा ₹5.5 करोड़ रहा। वीकेंड होने के बावजूद, कमाई में मामूली उछाल ही देखा गया। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन ₹22 करोड़ से अधिक हो गया है।

निर्माता फिल्म से डबल डिजिट में कमाई और दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। फिल्म को दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल पा रहा है, जिसकी एक बड़ी वजह ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' हो सकती है।

'कांतारा: चैप्टर 1' भी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के साथ ही रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जिसमें ऋषभ शेट्टी की फिल्म बाजी मारती दिख रही है।

फिल्म के मुख्य कलाकार जान्हवी कपूर और वरुण धवन के अभिनय को औसत बताया जा रहा है। इससे पहले ये दोनों फिल्म 'बवाल' में भी साथ नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

इसके अलावा, जान्हवी कपूर की पिछली फिल्म 'परम सुंदरी', जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थीं, भी फ्लॉप रही थी। ऐसे में शशांक खेतान निर्देशित 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का भविष्य क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+