वरुण धवन ने IPS अजय चौधरी को कहा धन्यवाद, जानें क्या था मामला

वरुण धवन ने गुजरात पुलिस और आईपीएस को घरेलू हिंसा की शिकार महिला की मदद करने के लिए आभार जताया है।

मुंबई, 18 जूनः बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जीयो' की प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी नजर आने वाली है। वहीं इनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, नीतू कपूर और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रमोशन के बीच वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो एक पिंकविला के अवॉर्ड शो का है। इस वीडियो में वरुण धवन गुजरात के आईपीएस अजय चौधरी और अहमदाबाद पुलिस का आभार जताते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल वरुण ने गुजरात पुलिस और आईपीएस को घरेलू हिंसा की शिकार महिला की मदद करने के लिए आभार जताया है।

varun dhawan

महिला के साथ घरेलू हिंसा का था मामला
आपको बता दें कि वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जीयो' के प्रमोशन के बीच घरेलू हिंसा से पीड़ित एक महिला फैन ने उनसे मदद मांगी थी। वहीं इसके बाद वरुण धवन ने गुजरात पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया और महिला की मदद करने के लिए कहा। वरुण के ट्वीट के बाद ही गुजरात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। वहीं वरुण ने अवॉर्ड शो में इस घटना के बारे में मीडिया से खुलकर बात भी की थी। उन्होंने इस मामले पर पूछे गए सवाल पर मीडिया को अच्छा जवाब दिया था। वरुण धवन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने ट्विटर पर लगभग 10 ऑफिशियल हैंडल से इस बारे में पता किया था। उन्होंने एक पत्रकार के साथ मिलकर इस मामले को वेरिफाई भी किया था। फिर उनके अहमदाबाद के मित्र भी थे जिन्होंने इस मामले को देखा और पुष्टि की कि महिला सच में घरेलू हिंसा से पीड़ित थी और फिर कानूनी तौर पर भी इस मामले सामने लाया गया।

वरुण ने अहमदाबाद पुलिस का जताया आभार
वरुण धवन ने अहमदाबाद पुलिस और आईपीएस अजय चौधरी को उनकी त्वरित कार्रवाई और मामले को अपने हाथ में लेने के लिए धन्यवाद दिया। वरुण धवन ने मीडिया से भी अपील की कि इस मामले में उनके शामिल होने के बावजूद इसे मीडिया में कम दिखाया गया, जिससे वह काफी खुश थे और उनके प्रयासों की सराहना की। आपको बता दें कि वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जीयो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद वरुण धवन एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे। उसके बाद, वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बवाल' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+