शूटिंग करते हुए वरुण धवन हुए गंभीर रूप से घायल, पैर पर लगी चोट, एक्टर ने बताया अपना हाल

Varun Dhawan Injured: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शूटिंग सेट पर वरुण धवन घायल हो गए हैं। उनके पैरों पर गंभीर रूप से चोट आई है। आपको बता दें कि इन दिनों वह साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार की अनटाइटल्ड फिल्म 'वीडी 18' में काम कर रहे हैं।

वरुण धवन को सेट पर लगी चोट
वरुण धवन पिछले कुछ समय से केरल में चल रही शूटिंग में काफी बिजी नजर आ रहे थे। इस बीच एक्टर के पैर पर चोट लग गई है। उन्होंने अपने जख्मी पैर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जानकारी के अनुसार वरुण धवन 'वीडी 18' के सेट पर चौथी बार घायल हुए हैं।

Varun Dhawan

वरुण धवन के पैर पर लगी गंभीर चोट
वरुण धवन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनका पैर एक कुर्सी पर रखा हुआ है जिस पर पट्टी बंधी है। वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा है- शूटिंग पर एक और दिन... #vd18। आपको बता दें कि वरुण धवन ने अगस्त 2023 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।

शूटिंग करते हुए पहले भी हुए थे घायल
'वीडी 18' की शूटिंग के दौरान सितंबर 2023 में भी वरुण धवन को सेट पर बुरी तरह से चोट लगी थी। उस समय भी शूटिंग सेट पर वरुण का एक पैर जख्मी हो गया था, जिसके बाद उन्हें बर्फ के पानी की थेरेपी लेनी पड़ी थी। उस समय भी वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर ही एक वीडियो शेयर कर चोट लगने पर बात लोगों को बताई थी।

वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वरुण धवन को आखिरी बार नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आई थीं। वहीं इन दिनों वरुण धवन साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म 'वीडी 18' मेंकाम कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास वेब सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+