गलती से पहन लेता हूं नताशा के कपड़े, वरुण धवन ने खोले अपनी शादीशुदा जिंदगी के राज
गलती से पहन लेता हूं नताशा के कपड़े, वरुण धवन ने खोले अपनी शादीशुदा जिंदगी के राज
मुंबई, 25 जून: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने लॉकडाउन के दौरान अपनी प्रेमिका नताशा दलाल से शादी की थी। वरुण धवन की शादी को अब काफी समय बीत चुका है। वरुण धवन ने शादी के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आए और उनकी विवाहित जिंदगी कैसी है, इसके बारे में राज खोला है।

शादीशुदा लाइफ के बारे में खुलकर की बात
वरुण ने पिछले साल 24 जनवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा से शादी की थी। कोरोनोवायरस महामारी के कारण शादी में बहुत कम मेहमान ही शामिल हुए थे। वहीं अब वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ अपने शादीशुदा लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

बीबी के साथ मिल जाते हैं मेर कपड़े
वरुण ने बताया कि कैसे उन दोनों के कपड़े अलमारी में मिल जाते हैं, जिससे बहुत कन्फयूज हो जाते हैं। एक्टर ने कहा उनके कपड़े उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ मिल जाते हैं और वह कभी-कभी उनकी जींस को अलमारी से निकाल देते हैं, केवल यह जानने के लिए कि क्या ये उनकी है।

गलती से पहन लेता हूं नताशा के कपड़े
जब अभिनेता से हाल ही में शादी के बाद उनके जीवन में बदलाव के बारे में पूछा गया तब उन्होंने ये बात कही। वरुण ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा
क्या होता है आपका जो अलमारी है, उसके और लड़कों के कपड़े आ जाते हैं। गलती से जींस निकल आती है और मैं इसे पहनने की कोशिश करता हूं और मुझे लगता है कि यह नताशा की जींस है। ऐसा बहुत बार होता है। कपड़े आपस में मिल जाते हैं। जाहिर है आप अपने जीवन को एक साथ शेयर कर रहे हैं लेकिन यह बिल्कुल ठीक है।

शादी के बाद सब बदल जाता है
वरुण धवन की जुग-जग जीयो फिल्म रिलीज हुई है जिसके बाद वो एक बार फिर चर्चा में हैं। इस फिल्म के रिलीज की खबर को सोशल मीडिया पोस्ट को टैगलाइन 'शादी के बाद सब बदल जाता है के साथ शेयर किया था। वरुण की 'जुग-जुग जीयो' में एक विवाहित शख्स की भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। जो फिल्म में कियारा आडवाणी द्वारा निभाई गई अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है, लेकिन अपने माता-पिता को यह खबर नहीं दे पाता कि उसकी शादीशुदा जिंदगी तलाक के कगार पर हैं।

इंडस्ट्री को इससे ऊपर उठने की जरूरत है
राज मेहता द्वारा निर्देशित 'जुग-जुग जीयो' फिल्म में अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी हैं। वरुण ने हाल ही में इस बारे में बात की कि कैसे फिल्म निर्माताओं को दर्शकों के साथ संबंध फिर से स्थापित करने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा अब डिजिटल प्लेटफॉम के विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा हम अभी एक महामारी से गुजरे हैं। तो आपको सालों पहले बनी फिल्में देखने को मिल रही हैं। ये ऐसी फिल्में नहीं हैं जो अभी शुरू हुई हैं। लेकिन क्या हमारे फिल्म निर्माताओं को और हमारी फिल्म इंडस्ट्री को इससे ऊपर उठने की जरूरत है?












Click it and Unblock the Notifications