वरुण धवन का जिक्र कर भावुक हुए विवेक अग्निहोत्री, बोले- उन्होंने उस वक्त मेरी मदद की जब किसी से नहीं थी उम्मीद

मुंबई, 29 मार्च। द कश्मीर फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने वरुण धवन को बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वरुण ने मेरी मदद ऐसे समय पर की थी जब कोई भी मेरी के लिए तैयार नहीं था। फिल्म चॉकलेट से 2005 में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले विवेक अग्निहोत्री ने जब जिंदगी में मेरा बुरा वक्त चल रहा था तो मुझे किसी से उम्मीद नहीं थी कि वह मेरी मदद करेगा। बता दें कि सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स धमाल कर रही है और अभी तक 250 करोड़ की कमाई को पार कर चुकी है।

जब किसी से उम्मीद नहीं थी तो वरुण ने हाथ बढ़ाया था

जब किसी से उम्मीद नहीं थी तो वरुण ने हाथ बढ़ाया था

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने वरुण धवन की तारीफ करते हुए कहा कि वह जबरदस्त इंसान हैं। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वह वरुण की तारीफ इसलिए नहीं कर रहे हैं कि वह मेरे साथ एक फिल्म करेंगे। मैं वरुण को प्यार करता हूं, मैं उनका ऋणी हूं। मैं कैमरे के सामने नहीं बोलना चाहता हूं, यह मेरे और उनके बीच की बात है। उन्होंने मेरी उस वक्त मदद की जब इस दुनिया में मेरी कोई मदद नहीं कर रहा था और वो भी बिल्कुल चुपचाप मदद की।

 वरुण की तारीफ में भावुक हुए विवेक

वरुण की तारीफ में भावुक हुए विवेक

वरुण की तारीफ करते हुए विवेक ने कहा कि वह जबरदस्त व्यक्तित्व के धनी हैं, मैं कामना करता हूं कि वह खूब तरक्की करें। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं कि वो मेरे साथ फिल्म करें। मेरी आंखे भी नम हो रही हैं क्योंकि जिंदगी के ऐसे दौर में मेरी उन्होंने मदद की थी जब मैं किसी भी इस दुनिया में उम्मीद नहीं कर रहा था। मैंने सोचा भी नहीं था कि वह मेरी मदद करेंगे। बता दें कि वरुण धवन ने हाल ही में द कश्मीर फाइल्स को लेकर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने वरुण को लेकर यह बात कही।

वरुण ने फिल्म की तारीफ की

वरुण ने फिल्म की तारीफ की

वरुण ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा था कि यह अबतक की सबसे जबरदस्त फिल्म है जिसमे हर किसी ने जबरदस्त अभिनय किया है। फिल्म का हर तकनीकी पहलू जबरदस्त था। अनुपम खेर को सभी सम्मान देने चाहिए, वह इसके हकदार हैं। दर्शक कुमार, पल्लवी जोशी, मिथुन सर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बेहतरीन काम किया है। आप का शुक्रगुजार हूं, आपने बेहतरीन फिल्म बनाई।

 दर्शन ने ही ये बात

दर्शन ने ही ये बात

गौर करने वाली बात है कि द कश्मीर फाइल्स के एक्टर दर्शन कुमार ने हाल ही में कहा था कि वरुण ने उन्हें खुद संपर्क करके फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की थी। दर्शन ने कहा कि वरुण धवन ने मुझे फोन किया , उन्हें मेराअभिनय काफी पसंद आया। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में 1990 में कश्मीरी पंडितों के कश्मीर से पलायन को दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+