'पुष्पा 2' और 'बेबी जॉन' के बीच होगी टक्कर? प्रोड्यूसर एटली की बात सुन अल्लू अर्जुन के फैंस हो जाएंगे खुश
वरुण धवन की एक्शन पैक्ड फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का हाइप ये भी है कि सलमान खान का इसमें धांसू कैमियो होगा। लेकिन इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिलहाल पुष्पा 2 का जबरदस्त हाइप है तो ऐसे में दूसरी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर पैसे बटोरना थोड़ा मुश्किल होगा।
हाल ही में प्रमोशन के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर एटली ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा, मैं और अल्लू अर्जुन सर दोस्त हैं। ये एक इकोसिस्टम है। पुष्पा 2 के चौथे हफ्ते में बेबी जॉन रिलजी हो रही है। ऐसे में ये किसी प्रकार का क्लैश नहीं है। कोई विवाद भी नहीं है। पुष्पा 2 पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी, ये हम सब जानते हैं। लेकिन इसे दिसंबर में रिलीज किया गया। हमने पहले ही बेबी जॉन को क्रिसमस के लिए बुक कर रखा था।

एटली की बात में आगे जोड़ते हुए वरुण ने बताया कि अल्लू अर्जुन कॉल करके फिल्म के लिए मुझे बधाई दी। वरुण ने कहा, उन्होंने फिल्म के बारे में पूछा और मुझे बधाई दी। इस इकोसिस्टम में खूब सारा प्यार और दोस्ती है, बहुत अच्छी दोस्ती। बता दें, फिल्म बेबी जॉन की तो इसमें वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे एक्टर्स हैं। इसे कलीस ने डायरेक्ट किया है। वहीं, एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान का एक सीटीमार एक्शन सीक्वेंस है। जिसे खुद एटली ने डिजाइन किया है।
पुष्पा 2 का जलवा कायम
दूसरी तरफ बात करें पुष्पा 2 की तो इसने दो हफ्ते में करीब 1400 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड बिजनेस कर चुकी है। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई करीब 150 करोड़ के पार हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज अभी भी बरकरार है। ऑक्यूपेंसी के मामले में भी फिल्म अभी भी रेस में बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications