वरुण धवन की बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी, थिएटर मालिक फिल्म के शोज कर रहे रिप्लेस

25 दिसंबर को सिनेमाघरों में वरुण धवन और एटली की बेबी जॉन रिलीज हुई। इस फिल्म के रिलीज के पहले सिनेमाघरों में भरपूर बज बनाया गया। मेकर्स इस उम्मीद से आए कि इसे बॉक्स ऑफिस पर भयंकर सफलता मिलेगी। लेकिन सबकुछ ठीक इसके उल्टा हुआ। बेबी जॉन ने पर पहले दिन महज 11.2 करोड़ की ओपनिंग ली। इस फिल्म क्रिसमस की छुट्टी भी थी।

फिल्म का बिजनेस इसलिए भी गिरा क्योंकि इसके सामने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 सिनेमाघरों में लगी हुई थी। जितनी पुष्पा 2 ने 21वें दिन में की थी, उस तक पहुंचने के लिए बेबी जॉन को दो दिन लग गए। इसका मतलब ये हुआ कि फिल्म का बिजनेस धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर गिरने लगा। बुधवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक महज 23 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया है।

Baby John

बेबी जॉन की जगह दिखाएंगे मार्को
अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बेबी जॉन को सिनेमाघरों से हटाया जा रहा है। साथ ही उसके शोज की रिप्लेस कर दूसरे फिल्मों को दिखाया जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट की माने तो, बेबी जॉन की कमाई में गुरुवार को भयंकर गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद से एग्जिबिटर्स का मानना है कि फिल्म अब उछाल नहीं भर पाएगी। इसीलिए उन्होंने इसके शोज कम करने का फैसला किया है। बेबी जॉन की जगह मार्को (हिंदी वर्जन) के दिखाया जाएगा। ये फिल्म एनिमल से भी ज्यादा मारधाड़ वाली है। एग्जिबिटर्स को लगता है कि इसमें दर्शक ज्यादा देखने आएंगे। इसके अलावा मुफासा भी सिनेमाघरों में लगी हुई है।

कलीस ने किया डायरेक्ट
ऐसे में अब बेबी जॉन की राह और मुश्किल ही लग रही है। बता दें, रिलीज के बाद से ही ये कहा जाना लगा कि ये पूरी थेरी की कॉपी है। जिसे एटली ने डायरेक्ट किया था। हालांकि प्रमोशन के दौरान मेकर्स ने कहा कि हम इसे इंस्पायर होकर बना रहे हैं। लेकिन सच ये नहीं था। वरुण के अलावा बेबी जॉन में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और कीर्ति सुरेश अहम रोल में थे। इसे कलीस ने डायरेक्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+