वरुण धवन ने शादीशुदा पुरुषों और बॉयफ्रेंड्स को दी ये खास सलाह, कहा- जिंदगी शांति से कटेगी

एक इवेंट के दौरान वरुण ने सभी मैरिड आदमियों और बॉयफ्रेंड्स को एक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस सलाह को सभी मर्दों को, चाहे मैरिड हो या फिर बॉयफ्रेंड, उन्हें देना चाहते हैं और ये भी कहा कि ये बात उनके लिए बहुत जर

मुंबई, 28 मईः हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। आपको बता दें कि शादी के बाद ये उनकी पहली फिल्म है। वरुण ने साल 2021 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। दोनों ने काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद जनवरी 2021 को शादी कर ली थी। वरुण और नताशा बॉलीवुड इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। फिलहाल वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म की खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक इवेंट के दौरान वरुण ने सभी मैरिड आदमियों और बॉयफ्रेंड्स को एक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस सलाह को सभी मर्दों को, चाहे मैरिड हो या फिर बॉयफ्रेंड, उन्हें देना चाहते हैं और ये भी कहा कि ये बात उनके लिए बहुत जरूरी है।

varun dhawan

शादीशुदा पुरुषों को दी ये सलाह
दरअसल, वरुण ने अपीन फिल्म की प्रमोशन के वक्त कहा कि उनमें और नताशा में से वह हमेशा सॉरी बोलते हैं। उन्होंने कहा- कौन सी ऐसी शादी है जहां मर्द को नहीं मनाना पड़ता कि उससे गलती हुई है। मुझे लगता है कि अगर आपको लगता है कि आप गलत हो तो आपको सॉरी बोलना चाहिए। सॉरी बोलने से कोई छोटा नहीं होता है। तो मेरी तो सभी मर्दों से, सारे शादीशुदा या सारे बॉयफ्रेंड्स को यही सलाह है कि सॉरी सिर्फ एक शब्द है, कह दो उसे ताकि मामला जल्द से जल्द ठंडा हो जाए। जिंदगी शांति से कटेगी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे वरुण धवन
आपको बता दें कि वरुण की फिल्म जुग जुग जियो में उनके साथ कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कियारा, वरुण धवन की पत्नी और अनिल कपूर-नीतू सिंह की बहू का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार वरुण और कियारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा वरुण धवन फिल्म भेड़िया में भी नजर आएंगे। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। वहीं हाल ही में वरुण धवन ने नितेश तिवारी की फिल्म भी साइन की है जिसका नाम बवाल रखा गया है। फिल्म में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+