पिता डेविड धवन के लिए शेफ बने वरुण धवन, पापा के लिए बनाया स्पेशल हलवा, खाते ही हुआ ऐसा हाल
वरुण धवन ने महाशिवरात्रि के मौके पर पापा डेविड धवन के लिए हलवा बनाया और पापा से रिव्यू भी मांगा। जिसके बाद डेविड ने हलवा चखकर बताया कि वो कैसा बना है।
Varun Dhawan Makes Halwa For David Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे बेटे भी हैं। इसका सबूत उनकी लेटेस्ट वीडियो में देखने को मिला। हाल ही में महाशिवरात्रि के मौके पर एक्टर ने अपने पिता डेविड धवन के लिए बड़े ही प्यार से सूजी का हलवा बनाया। जैसे ही हलवा को थाली में परोस कर पापा डेविड के लिए वरुण लेकर आए तो उन्होंने चखकर देखा कि आखिर हलवा कैसा बना।

वरुण धवन ने पिता के लिए बनाया स्पेशल हलवा
वरुण धवन एक अच्छे एक्टर तो हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक अच्छे कूक भी हैं। उन्होंने महाशिवरात्रि के मौके पर पिता डेविड धवन के लिए बेहद प्यार और मेहनत से सूजी का हलवा बनाया और पापा को खिलाया। जिसका वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। आइए जानते हैं कि, आखिर पिता डेविड को बेटे के हाथ का बना ये हलवा कैसा लगा।

एक्टर ने पिता से मांगा रिव्यू
वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े पोस्ट साझा करते रहते हैं। हाल ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पापा डेविड धवन को अपने हाथ से बनाया हलवा खिलाते नजर आए। इस वीडियो में वरुण डेविड से पूछते हैं कि, 'पापा बताओ मैंने महाशिवरात्रि के लिए जो हलवा बनाया है वह कैसा है।'
खाते ही डेविड धवन बोले...
वरुण धवन के इस सवाल का जवाब देते हुए डेविड उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। डेविड ने बेटे के कुकिंग स्किल्स की तारीफ कर कहा, मैं पहली बार जीवन में इतना अच्छा हलवा खा रहा हूं। इसमें मेरे मुताबिक बेहद कम शुगर है और मुझे ये बेहद पसंद आया। हलवा इतना अच्छा बना है कि मैं एक और कटोरी भरकर खा सकता हूं।'

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, ‘पापा ने मेरे हलवे का रिव्यू किया'। फिलहाल पिता और बेटे की ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर फैंस वरुण धवन की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपके पापा बहुत क्यूट हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वरुण आप तो हसबैंड मटेरियल हो'। इसके अलावा तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी वीडियो पर अपना प्यार बरसाया।

वरुण धवन का वर्कफ्रंट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म 'भेड़िया' में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वरुण जल्द ही स्पाई सीरीज सिटाडेल में सामंथा के साथ दिखाई देंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications